अशोक चौधरी ने एएन कॉलेज किया जॉइन, बोले- लोग प्रोफेसर होकर मंत्री बनते हैं मैं…

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :17 Feb 2026 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
ashok choudhary join an college

अशोक चौधरी ने एएन कॉलेज किया जॉइन

Ashok Choudhary: मंत्री अशोक चौधरी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में एएन कॉलेज में योगदान दे दिया है. जॉइनिंग के बाद उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने पिता को याद किया.

विज्ञापन

Ashok Choudhary: बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के बाद पटना के एएन कॉलेज में योगदान दे दिया है. मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को उन्होंने कॉलेज जॉइन किया. इसी मौके पर उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने पिता को याद किया.

‘आपका सपना साकार हुआ, पापा’

अशोक चौधरी ने लिखा कि यह दिन उनके पिता का सपना था. उन्होंने कहा, ‘आपका सपना साकार हुआ, पापा. जो आप देखना चाहते थे, वो आज हो रहा है.’ उन्होंने बताया कि उनके पिता चाहते थे कि वह राजनीति से दूर रहें. वे चाहते थे कि बेटा प्रोफेसर बने और स्थिर जीवन जिए. इसी सोच के साथ उन्होंने पीएचडी करवाई. उनका मकसद बेटे का सुरक्षित भविष्य था.

‘जिद नहीं, दूरदर्शिता थी’

मंत्री ने स्वीकार किया कि उस समय पिता की बात उन्हें जिद लगती थी. आज समझ आता है कि वह दूरदर्शिता थी. उन्होंने लिखा कि उनके पिता शिक्षा से गहरा प्रेम करते थे. हालांकि उन्होंने बेटे के जनसेवा के जज्बे को भी समझा. एक पिता की तरह समझौता किया. राजनीति में आने से नहीं रोका. यही उनके बड़े दिल की निशानी थी.

प्रोफेसर एसपी शाही का जिक्र

पोस्ट में उन्होंने प्रो. एसपी शाही का भी जिक्र किया. बताया कि उनके पिता अक्सर शाही जी से कहते थे कि उनकी इच्छा है बेटा प्रोफेसर बने. उस समय उन्हें इन बातों का महत्व नहीं समझ आया. आज वही सपना सच होता दिख रहा है.

‘लोग प्रोफेसर होकर मंत्री बनते हैं…’

अशोक चौधरी ने लिखा, ‘लोग प्रोफेसर होकर मंत्री बनते हैं और मैं मंत्री बनने के बाद प्रोफेसर बन रहा हूं.’ उन्होंने बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह को नमन किया. कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. रेखा रानी और शिक्षकों की मौजूदगी में उन्होंने राजनीति शास्त्र विभाग में योगदान दिया. अंत में उन्होंने कहा कि आज उनके पिता होते तो सबसे ज्यादा खुश होते. यह उपलब्धि उनके आशीर्वाद और संस्कारों का परिणाम है.

Also Read: मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ड्राइवर भी दबोचा गया

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन