फ्लैट पर नकाबपोश की दस्तक, आकाश यादव ने पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के खिलाफ थाने में दी शिकायत

Updated:
विज्ञापन

आकाश यादव और तेजप्रताप यादव का फाइल फोटो

पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव पर आकाश यादव ने हमला कराने की साजिश का गंभीर आरोप लगाया है। पाटलिपुत्र थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन

Tej Pratap yadav : पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के खिलाफ आकाश यादव ने पाटलिपुत्र थाने में लिखित शिकायत दी है. आकाश ने आरोप लगाया है कि उन पर हमला करने के इरादे से तेजप्रताप यादव ने एक नकाबपोश व्यक्ति को पाटलिपुत्र स्थित उनके फ्लैट पर भेजा था. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दरवाजा खटखटाने पर सामने खड़ा था नकाबपोश

आकाश के अनुसार, वह अपनी भांजी का महाकाल में अन्नप्राशन कार्यक्रम पूरा कर 20 अगस्त को फ्लैट पर लौटे थे. दोपहर करीब 3:50 बजे किसी ने उनके फ्लैट का दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खोलने पर सामने बैग लिए एक नकाबपोश व्यक्ति खड़ा था. आकाश को संदेह हुआ तो उन्होंने तत्काल दरवाजा बंद कर दिया और गार्ड को फोन किया.

गार्ड को देखते ही भागने लगा संदिग्ध

आकाश के मुताबिक, गार्ड के पहुंचने पर नकाबपोश व्यक्ति वहां से भागने लगा. हालांकि, गार्ड ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की. उसने गार्ड के रजिस्टर में अपना नाम विश्वजीत दर्ज कराया था और मोबाइल नंबर भी गलत बताया था.

विकास कुमार होने का लगाया आरोप

आकाश ने पुलिस को बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति विकास कुमार है और वह पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव का करीबी है. आरोप है कि विकास कुमार तेजप्रताप यादव के कहने पर उन पर हमला करने के इरादे से फ्लैट पर पहुंचा था. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है. जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन