ePaper

Viral Video Fact Check : पंजाब के बाढ़ में बही सैकड़ों भैंस पाकिस्तान पहुंची!

Updated at : 04 Sep 2025 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
Punjab floods

पंजाब में बाढ़

Viral Video Fact Check : पंजाब के बाढ़ ने पूरे देश को परेशान कर रखा है, इसी बीच पंजाब के बाढ़ का एक ऐसा वीडियो वायरल है, जो कई सवाल खड़े कर रहा है. वायरल वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि पंजाब के बाढ़ में बहकर वहां के सैकड़ोंं भैंस पाकिस्तान पहुंच गए हैं.

विज्ञापन

Viral Video Fact Check : मानसून की बारिश ने इस साल आफत मचा रखा है. कई राज्यों में तो जलप्रलय जैसी स्थिति है. लोगों के घरबार तो बह ही रहे हैं, जानवर भी बाढ़ की पानी में बहकर कई किलोमीटर तक चले जा रहे हैं. बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए भारतीय सेना, एनडीआरएफ और बीएसएफ के जवान भी जुटे हुए हैं. इसी बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि पंजाब की बाढ़ की वजह से यहां की नदियों में बहकर सैकड़ों भैंस पाकिस्तान पहुंच गए हैं.

वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है?

सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल है, उसमें यह दावा किया जा रहा है कि पंजाब की नदियों में बहकर सैकड़ों भैंस पाकिस्तान पहुंच रही हैं. वायरल वीडियो में यह दिख रहा है कि कई भैंस पानी में बह रही हैं और जमीन का किनारा मिलने पर वे वहां जान बचाने के लिए जमीन पर चढ़ जाती हैं. वायरल वीडियो यह दावा कर रहा है कि भैंस जहां पानी से निकल जमीन पर जा रही हैं वो पाकिस्तान है.

किसी अधिकारिक सोर्स ने नहीं की इस बात की पुष्टि

सोशल मीडिया में भैंसों के बहकर पाकिस्तान चले जाने का दावा कितना सच है, अबतक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है. हालांकि सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब चर्चा बटोर रहा है, लेकिन अबतक ना तो पाकिस्तान की ओर से और ना ही भारत की ओर से किसी भी अधिकारिक व्यक्ति ने इस बात की पुष्टि नहीं की है. किसी प्रतिष्ठित न्यूज चैनल ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है. यह वीडियो सिर्फ सोशल मीडिया में वायरल है और इसपर खूब कमेंट भी आ रहे हैं. सभी यह जानना चाह रहे हैं कि क्या यह वीडियो सच्चा है या नहीं? यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि इस वीडियो में यह नहीं बताया जा रहा है कि यह वीडियो कहां का है, इन तमाम बातों से यह बात स्पष्ट होती है कि यह वीडियो तो पंजाब के बाढ़ का है, लेकिन उस बाढ़ में भैंस बहकर पाकिस्तान जा रही है, यह दावा गलत है. वायरल वीडियो के कमेंट में ही कुछ लोग यह बता रहे हैं कि यह वीडियो पाकिस्तान के पंजाब का है जहां बाढ़ से तबाही के हालात हैं.

ये भी पढ़ें : Viral Video : लैंडस्लाइड के वक्त पत्थर बरस रहे थे, ब्लू टीशर्ट वाले ने किया कुछ ऐसा ; लोग कर रहे सैल्यूट

Viral Video Fact Check : मौत का ऐसा मंजर कांप जाएगी रूह!

Viral Video : ये वीडियो देख कांप जाएंगे आप, डॉल्फिन परिवार की जाइंट मछली ओर्का ने अपनी ट्रेनर को ऐसे निगला

Viral Video : मछली ने उड़ने में दी चील को चुनौती, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

 Viral Video : OMG, अगर दम ना हो; तो ना देखें ये वीडियो वरना…

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola