Viral Video : लैंडस्लाइड के वक्त पत्थर बरस रहे थे, ब्लू टीशर्ट वाले ने किया कुछ ऐसा ; लोग कर रहे सैल्यूट

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड
Viral Video : मानसून की बारिश ने इस बार देश में जलप्रलय जैसी स्थिति बना दी है. भारी बारिश की वजह से जगह-जगह पर लैंडमाइंस की खबरें भी सामने आ रही हैं. सोशल मीडिया में उत्तराखंड के अल्मोड़ा का दृश्य वायरल है, जिसमें लैंडमाइंस की चपेट में एक व्यक्ति आ जाता है.
Viral Video : इस बार मानसून की बारिश ने पूरे देश में तबाही मचा रखी है, पहाड़ों की स्थिति तो और भी खराब है. कहीं बादल फटने से लोगों की जान जा रही है, तो कहीं लैंडस्लाइड लोगों को लील रहा है. उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लैंडस्लाइड का दृश्य लाइव है. इस वीडियो की खासियत यह है कि एक व्यक्ति लैंडस्लाइड की चपेट में आ जाता है और उसपर पत्थर बरसने लगते हैं. यह वीडियो
ब्लू टीशर्ट वाले सज्जन ने बचाई जान
वायरल वीडियो में यह स्पष्ट दिखता है कि जब लैंडस्लाइड होता है, तो एक व्यक्ति उसकी चपेट में आ जाता है और उसपर पत्थर गिरने लगते हैं. आसपास खड़े लोग जो लैंडस्लाइड से बचकर भाग रहे हैं, वो चिल्लाने लगते हैं कि अंकल को बचाओ-अंकल को बचाओ. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति पर चट्टान गिर रहे हैं और वह उनकी चपेट में है. उसी वक्त एक ब्लू टीशर्ट पहना हुआ व्यक्ति तेजी से सामने आता है, संभवत: वह वहां का लोकल आदमी है. वह चट्टानों की परवाह ना करते हुए दौड़कर उस व्यक्ति के पास पहुंचता है और किसी तरह उन्हें चट्टानों के बीच से सुरक्षित निकाल लाता है. उसके बाद उस व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाते हैं.
Man this really looks scary, boulders directly hitting a person in a landslide! Video from Almora district, Uttarakhand. If you’ve ever lifted even the smallest of these rocks, you know how heavy they are. Praying for his recovery 🙏
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) September 2, 2025
pic.twitter.com/K10b8MXW5I
ब्लू टीशर्ट वाले की हो रही है तारीफ
वायरल वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और देखने वाले इसपर खूबर कमेंट भी कर रहे हैं. एक व्यक्ति ने लिखा है कि ब्लू टीशर्ट वाले को पुरस्कार दिया जाना चाहिए. वहीं दूसरा व्यक्ति यह लिख रहा है कि कितना बहादुर आदमी है ये, जो अपनी जिंदगी की परवाह किए बिना दूसरे की जान बचा रहा है. इस व्यक्ति को सैल्यूट किया जाना चाहिए. किसी ने लिखा है कि ब्लू शर्ट में बहादुर आदमी. कई लोग यह भी लिख रहे हैं कि हमें ब्लू शर्ट वाले से प्रेरणा लेनी चाहिए. कुछ लोग कमेंट में यह लिख रहे हैं कि हिमालय पर्वत की ओर मानसून में जाने से बचना चाहिए, यह बिलकुल भी सुरक्षित नहीं है.
ये भी पढ़ें : Viral Video Fact Check : मौत का ऐसा मंजर कांप जाएगी रूह!
Viral Video : मछली ने उड़ने में दी चील को चुनौती, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग
Viral Video : OMG, अगर दम ना हो; तो ना देखें ये वीडियो वरना…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










