CJP प्रोटेस्ट मार्च में हिंसा, 50 से अधिक पुलिस और पैरामिलिट्री जवान घायल

प्रदर्शनकारियों को रोकती दिल्ली पुलिस, फोटो पीटीआई
CJP Protest March: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ हुई झड़प के दौरान 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायल कर्मियों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस ने हिंसा के बाद स्थिति को नियंत्रण में कर लिया.
CJP Protest March: CJP प्रोटेस्ट मार्च के दौरान हुई हिंसा में पुलिस और पैरामिलिट्री जवान घायल हुए. इनमें IPS और DANIPS अधिकारियों समेत लगभग 10 अधिकारी शामिल हैं. पुलिस हिंसा के संबंध में कई मामले दर्ज कर रही है. पुलिस ने अलग-अलग जगहों से कई प्रदर्शनकारियों और हिंसा में शामिल लोगों को हिरासत में लिया. दिल्ली पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, पुलिस ने की लाठीचार्ज
कॉकरोच जनता पार्टी के हजारों प्रदर्शनकारियों द्वारा सोमवार को संसद की ओर मार्च करते समय कथित तौर पर बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने संसद मार्ग के पास लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. इसके बावजूद प्रदर्शनकारी वहां डटे रहे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए. इस मार्च में दिल्ली भर से छात्र और आम लोग शामिल हुए. कई प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें प्रतिरोध का अंदाजा था, लेकिन वे अपना प्रदर्शन जारी रखने के लिए पक्के इरादे के साथ आए थे.
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बरसाये पत्थर, वाहनों को आग के हवाले किया
संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर बरसाए. जबकि जगह-जगह पर पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया.

दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक की पत्नी से मारपीट के दावे को किया खारिज
सीजेपी ने आरोप लगाया कि संसद मार्च के दौरान सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि एग्मो पर हमला किया पुलिसकर्मियों ने हमला किया. सीजेपी ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान 12 वर्षीय एक लड़की सहित 40-50 प्रदर्शनकारियों को घायल हुए हैं. इधर दिल्ली पुलिस ने वांगचुक की पत्नी के साथ मारपीट या हमले के दावे को खारिज कर दिया. पुलिस ने लोगों से भ्रामक जानकारी प्रसारित न करने का आग्रह किया है. सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने ‘एक्स’ पर दावा किया था, "दिल्ली पुलिस के कर्मियों ने गीतांजलि जी के बाल खींचे और उनके साथ मारपीट की.
यह भी पढ़ें-अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने की खबर निकली झूठी, दिल्ली पुलिस बोली- अब भी मंच पर हैं मौजूद CJP संस्थापक
ये भी पढ़ें: 'कौन हैं नड्डा, किस हैसियत से मिले?' CJP नेताओं से मुलाकात पर भड़कीं सुप्रिया श्रीनेत, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
ये भी पढ़ें: C/JP का दावा, प्रदर्शनकारियों की तीन मांगों पर विचार के लिए केंद्रीय मंत्री नड्डा ने मांगा समय
ये भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन के बीच वांगचुक ने रखी अनशन खत्म करने की नई शर्त, कहा- युवाओं को सांसदों से मिलने दो या...
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










