CJP का दावा, प्रदर्शनकारियों की तीन मांगों पर विचार के लिए केंद्रीय मंत्री नड्डा ने मांगा समय

Updated:
विज्ञापन

सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की. ( स्रोत- एएनआई )

Cockroach Janata Party : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर NEET 2026, सोनम वांगचुक की रिहाई जैसी प्रमुख मांगों पर ज्ञापन सौंपा.जेपी नड्डा ने पार्टी नेतृत्व से चर्चा कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

Cockroach Janata Party : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधि आशुतोष रांका और सौरव दास ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर विचार के लिए कुछ समय मांगा है. सीजेपी प्रवक्ता रांका बताया कि जेपी नड्डा ने कहा कि इन मांगों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करने के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा. यह दावा उस समय सामने आया है, जब संसद के मानसून सत्र के बीच दिल्ली में विरोध प्रदर्शन जारी हैं.

विज्ञापन

तीन प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि मैंने और सौरव दास ने जेपी नड्डा से मुलाकात कर लिखित ज्ञापन सौंपा. CJP की तीन प्रमुख मांगों में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और NEET-UG 2026 की तैयारी के दौरान आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है. रांका ने कहा कि नड्डा ने इन मांगों पर पार्टी नेतृत्व से चर्चा करने का भरोसा दिया है.

अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने का दावा

इससे पहले CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का दावा किया गया था. हालांकि बाद में दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है और वह मंच पर मौजूद हैं. इसके बाद आशुतोष रांका और सौरव दास ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की. सौरव दास ने कहा कि करीब दो घंटे इंतजार के बाद उन्हें 10 मिनट का समय मिला, जिसमें उन्होंने अपनी मांगों को विस्तार से रखा.

प्रदर्शन के बीच सुरक्षा बढ़ी, पुलिस की सख्ती

जंतर-मंतर से संसद भवन की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया. प्रदर्शन के कारण आसपास के इलाकों में यातायात भी प्रभावित रहा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संसद के मानसून सत्र को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट किया था कि पूर्व अनुमति के बिना जंतर-मंतर के अलावा किसी अन्य स्थान पर प्रदर्शन, जुलूस या पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने की अनुमति नहीं है.

यह भी पढ़ें-अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने की खबर निकली झूठी, दिल्ली पुलिस बोली- अब भी मंच पर हैं मौजूद CJP संस्थापक


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola