CJP प्रदर्शन के बीच वांगचुक ने रखी अनशन खत्म करने की नई शर्त, कहा- युवाओं को सांसदों से मिलने दो या...
सोनम वांगचुक और उनकी पत्नी गीतांजलि, गोल घेरे में वांगचुक का संदेश, फोटो पीटीआई
Sonam Wangchuk Hunger Strike: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने की नई शर्त रख दी है. उन्होंने हाथ से लिखे पत्र को एक्स पर शेयर किया और कहा- मांगें पूरी होने तक अपना अनशन जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि संसद चलो मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा है.
Sonam Wangchuk Hunger Strike: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने ट्वीट किया, "शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे युवाओं के साथ जिस बेरहमी से बर्ताव किया जा रहा है, उसे देखते हुए मैंने फैसला किया है कि मैं अपना अनशन तब तक जारी रखूंगा जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की इजाजत नहीं मिल जाती, या मुझे उनसे यहीं अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती."
संसद के सामने छात्रों को अपनी शिकायतें रखने की इजाजत देकर इस मुद्दे को सुलझाएं : वांगचुक
वांगचुक ने कहा- "उम्मीद है कि सरकार शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करेगी. मैं सरकार और पुलिस बल से अपील करता हूं कि वे छात्रों को आज या कल संसद के सामने अपनी शिकायतें रखने की इजाजत देकर इस मुद्दे को सुलझाएं. मुझे यकीन है कि युवा प्रदर्शनकारी कल भी वैसा ही धैर्य और सहनशीलता दिखाएंगे जैसा उन्होंने आज दिखाया है."
वांगचुक की पत्नी का दावा, 5 किलोमीटर के दायरे में मौजूद हैं 25 लाख से ज्यादा युवा
इधर संसद मार्च में शामिल सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ गीतांजलि आंग्मो ने कहा, "यह एक ऐसा आंदोलन है जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा है. यहां पूरे देश से लोग आए हैं और 5 किलोमीटर के दायरे में 25 लाख से ज्यादा युवा मौजूद हैं. पुलिस और सरकार हालात को काबू में करने के लिए सिर्फ झूठ का सहारा ले रही हैं. वे बस लाठीचार्ज कर रहे हैं, अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और झूठ बोल रहे हैं. वे अब कह रहे हैं कि विरोध खत्म हो गया है, वापस चले जाओ. सरकार ने आज मेट्रो, उबर और बाकी सब कुछ बंद करने की कोशिश की. मैंने डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर देखा कि कितने सारे लोग आए हैं. यह सरकार के लिए एक चेतावनी होनी चाहिए कि भविष्य में ताकत और जोर-जबरदस्ती से काम नहीं चलेगा. अब इसका समाधान निकालना होगा और इस पर ध्यान देना होगा. वे सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप का खेल नहीं खेल सकते और झूठ का सहारा नहीं ले सकते. वे हर चीज के बारे में जानकारी छिपाते रहे हैं. यह उनके लिए एक चेतावनी है कि वे जो करते आ रहे हैं, उसे जारी नहीं रख सकते. 12 साल पहले सभी ने उन्हें इस उम्मीद के साथ सत्ता में चुना था कि वे भारत को सुपरपावर और विकसित देश बनाएंगे, लेकिन वे बुरी तरह नाकाम रहे हैं."
यह भी पढ़ें-अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने की खबर निकली झूठी, दिल्ली पुलिस बोली- अब भी मंच पर हैं मौजूद CJP संस्थापक
ये भी पढ़ें: 'कौन हैं नड्डा, किस हैसियत से मिले?' CJP नेताओं से मुलाकात पर भड़कीं सुप्रिया श्रीनेत, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
ये भी पढ़ें: C/JP का दावा, प्रदर्शनकारियों की तीन मांगों पर विचार के लिए केंद्रीय मंत्री नड्डा ने मांगा समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए