ePaper

Viral Video: पानी में डूबे हिरन के बच्चे को बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी, पशुप्रेमी की सब कर रहे तारीफ

Updated at : 13 Aug 2025 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video animal lover saves deer calf

Viral Video: जान की बाजी लगाकर पशु प्रेमी ने बचायी हिरन के बच्चे की जान.

Viral Video: पानी में डूबे एक हिरन के बच्चे को बचाने के लिए एक पशुप्रेमी ने अपनी जान की बाजी लगा दी. वह गहरे गड्ढे में रस्सी के सहारे उतरा. अपने से दूर इस हिरन के बच्चे के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी. आखिरकर उसे अपने पास लाया. फिर उसकी पीठ रगड़ी. उसको अपने मुंह से सांस दी और उसके बाद हिरन के बच्चे को टोकड़ी के सहारे ऊपर भेजा जाता है. फिर उसकी जान कैसे बची, इस वीडियो में देखिये.

विज्ञापन

Viral Video: आज के समय में जब इंसान को इंसान की कोई फिक्र नहीं होती, दुनिया में ऐसे भी लोग हैं, जो जानवरों की भी जान की फिक्र करते हैं. ऐसे पशुप्रेमी सभी देशों में हैं. एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है, जिसमें जंगल के गड्ढे में डूबे एक हिरन के बच्चे को बचाने के लिए पशुप्रेमी रस्सी के सहारे उस गड्ढे में उतरता है और उसे बाहर निकालने के लिए हर जतन करता है. आखिरकार वह हिरन के बच्चे तक पहुंचने में सफल हो जाता है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हिरन के बच्चे को माउथ टू माउथ सांस देकर बचाया

इसके बाद उसने हिरन के बच्चे को गोद में लेकर उसकी पीठ रगड़ी. उसे माउथ टू माउथ (मुंह से मुंह में) सांस दी. इसके बाद इस पशुप्रेमी के साथियों ने ऊपर से एक टोकड़ी गिरायी, जिस टोकरी में हिरन के बच्चे को रखा गया. उसके साथियों ने उसे ऊपर खींच लिया. ऊपर में पशु प्रेमियों ने हिरन को तौलिये से पोंछकर उसे होश में लाया.

wildlifer_lijo ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

13 लाख से अधिक लोगों ने देखा वीडियो

आखिरकार हिरन का बच्चा अपने पैरों पर खड़ा हो गया. इस वीडियो को वाइल्डलाइफेर लिजो (wildlifer_lijo) के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. पशुप्रेमी की इस भलमनसाहत की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. करीब 13 लाख लोग अब तक इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं.

इसे भी पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया का झारखंड पर असर, 13 अगस्त को आंधी-वर्षा का अलर्ट

Viral Video: चीता और भेड़िये को ले उड़ा बाज, वीडियो खुले मैदान में जाना भूल जायेंगे

बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया, 48 घंटे तक रहेगा असर, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

रांची में इस दिन बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें, रांची नगर निगम ने जारी किया आदेश

बिहार में SIR के जरिये वोटों में हेरफेर की साजिश रच रही भाजपा, रांची में बोले अखिलेश यादव

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola