बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया का झारखंड पर असर, 13 अगस्त को आंधी-वर्षा का अलर्ट

झारखंड में 13 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा मौसम.
Weather Today News : बंगाल की खाड़ी में 13 अगस्त को बनने वाले लो प्रेशर एरिया के असर से झारखंड में बारिश होगी. आंधी भी चलेगी. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका जतायी गयी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र रांची ने 13 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. आज आपके यहां कैसा रहेगा मौसम, जान लें.
Weather Today News : बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने का असर झारखंड में भी देखा जायेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार 13 अगस्त 2025 को झारखंड के सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ वर्षा होगी. बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में पूरी तरह से घनीभूत हो जायेगा, जिसके असर से झारखंड समेत कई राज्यों का मौसम बदलेगा. झारखंड में पिछले 48 घंटे तक मानसून कमजोर रहने के बाद एक बार फिर सक्रिय होने वाला है.
झारखंड के अधिकतर जिलों में होगी वर्षा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में एक अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके असर से 13 अगस्त को लो प्रेशर एरिया में तब्दील हो जायेगा और झारखंड के अधिकतर जिलों में वर्षा-वज्रपात होने की संभावना है.
अधिकतम तापमान में शुरू होगी गिरावट
मौसम विभाग ने बताया है कि अब झारखंड के अधिकतम तापमान में 3 दिन तक गिरावट आयेगी. इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है. मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून कमजोर रहा. कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. धनबाद के पूर्वी टुंडी में सबसे अधिक 102 मिलीमीटर वर्षा हुई.
इसे भी पढ़ें : बिहार में SIR के जरिये वोटों में हेरफेर की साजिश रच रही भाजपा, रांची में बोले अखिलेश यादव
रांची में एक या दो बार होगी वर्षा, घटेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रांची में बुधवार 13 अगस्त 2025 को आसमान में बादल छाये रहेंगे. एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. रांची का अधिकतम तापमान घटकर 29 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें : साहिबगंज और पाकुड़ में बाढ़, 35,000 से ज्यादा जिंदगियां प्रभावित, अंधेरे में कट रहीं रातें और कैद में जिंदगी
झारखंड में अब तक 38 प्रतिशत अधिक बरसा मानसून
झारखंड में मानसून के सीजन में अब तक 865.5 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य वर्षापात 627.6 मिलीमीटर की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक है. जमशेदपुर में सबसे ज्यादा 1494.9 मिलीमीटर, रांची में 1171.2 मिलीमीटर, चाईबासा में 942.8 मिलीमीटर, बोकारो-थर्मल में 915.9 मिलीमीटर और डालटनगंज में 913.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है.
इसे भी पढ़ें
Viral Video: चीता और भेड़िये को ले उड़ा बाज, वीडियो खुले मैदान में जाना भूल जायेंगे
IMD Alert: सावधान! झारखंड के इन 2 जिलों में बदलने वाला है मौसम, जारी हुआ येलो अलर्ट
रांची में इस दिन बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें, रांची नगर निगम ने जारी किया आदेश
पुलिस-पब्लिक के बीच झड़प, दर्जनों घायल, बड़कागांव पुलिस छावनी में तब्दील
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




