विजय के पास ‘जादुई आंकड़ा’ नहीं, राज्यपाल ने भंग की विधानसभा; शपथ ग्रहण पर संशय
राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र सौंपते विजय, फोटो पीटीआई
Vijay Oath Ceremony: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक 108 सीटें जीतने वाले TVK प्रमुख विजय ने बुधवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. हालांकि, विजय की पार्टी सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकड़े से पीछे है, इसलिए 7 मई को मुख्यमंत्री के रूप में उनके शपथ लेने पर सस्पेंस बना हुआ है.
Vijay Oath Ceremony: विजय ने बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. कांग्रेस का साथ मिलने के बाद विजय ने 107+5= 112 विधायकों का समर्थन वाला पत्र राज्यपाल को सौंपा है. हालांकि राज्यपाल ने विजय को 118 विधायकों के साथ दोबारा बुलाया है.
राज्यपाल ने विधानसभा किया भंग
शपथ ग्रहण पर सस्पेंस के बीच तमिलनाडु के राज्यपाल ने 16वीं तमिलनाडु विधानसभा को भंग कर दिया है. यह जानकारी लोक भवन की ओर से दी गई है.
7 मई को विजय की ताजपोशी पर सस्पेंस
विजय के कल मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना कम है, क्योंकि उनके पास पूर्ण बहुमत का आंकड़ा स्पष्ट नहीं है. TVK ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीती हैं. विजय द्वारा दो सीटों में से एक से इस्तीफा देने के बाद विधानसभा में TVK की प्रभावी संख्या 107 हो जाएगी.
TVK सूत्रों का दावा: 7 मई को ही होगा शपथ ग्रहण
इन अटकलों के बीच TVK सूत्रों ने दावा किया है कि विजय 7 मई को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं.
कांग्रेस ने टीवीके को दिया समर्थन
कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन की सार्वजनिक घोषणा की है, लेकिन अभी यह पता नहीं चला है कि अन्य किस-किसने विजय की पार्टी को समर्थन की पेशकश की है. विधानसभा चुनाव में DMK ने 59, AIADMK ने 47, कांग्रेस ने 4, PMK ने चार, IUML ने दो, CPI ने दो, VCK ने दो, CPI(M) ने दो, वहीं BJP, DMDK तथा AMMK ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है.
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में कांग्रेस ने क्यों दिया डीएमके को गच्चा? जानिए 1971 से अबतक कैसा रहा गठबंधन…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










