Video: हिंदुओं को मार दो गोली…लगा अब तो गए…बच्चे ने सुनाई आतंकी हमले की खौफनाक कहानी
Terror Attack child narrated Creepy story
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले को लेकर अलग-अलग वीडियो सामने आ रहे हैं. हमले से बचकर घर लौटे पर्यटक वहां के मंजर को बयां कर रहे हैं. आतंकवादियों ने कैसे पर्यटकों के साथ बर्बरता की, परत दर परत सबकुछ सामने आने लगे हैं. पहलगाम घूमने गए एक बच्चे ने आतंकवादी हमले की खौफनाक कहानी सुनाई है. बच्चे ने जो बताया, उसे सुनकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे.
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बच गए एक बच्चे ने अपने साथ हुई भयावहता को मीडिया के सामने बयां किया. बच्चे ने बताया, आतंकवादियों ने हिंदु और मुसलमानों को अलग-अलग खड़ा कर दिया और फिर हिंदुओं को गोली मार दी. बच्चे ने हमले की खौफनाक कहानी बयां करते हुए कहा- “कश्मीर तो अच्छा है. हमलोग पहलगाम घूमने गए थे. वहां घोड़े से जाना होता है. हमलोग वहां पहुंचे ही थे और 10 से 15 मिनट में आतंकवादी आ गए. हमलोग भागकर छुप गए. आतंकवादी ने हमें ढूंढ लिया. हमें दो आतंकवादी दिखे. एक ने बोला, मुसलमान और हिंदू अलग-अलग हो जाओ. केवल जेंट्स को अलग-अलग होने के लिए कहा गया. हिंदुओं को गोली मार दी. फिर वो अचानक से गायब हो गए. जितने बचे थे सबको बोला गया, नीचे भाग जाएं, तो हमलोग जान बचाकर नीचे भागे. वहां के हालात को देखकर लगा, हम तो गए…अब तो गए. लेकिन वहां के लोगों ने हमें बचा लिया. आतंकवादी कलाम-कलाम बोल रहे थे. मुसलमानों को छोड़ दिया और हिंदुओं को गोली मार दी. हमलोग 20 थे. आतंकवादी हमले को देखकर सभी भगवान को याद कर रहे थे.”
बच्चे ने पहलगाम में आर्मी तैनात करने की मांग की
छोटा बच्चा गुस्से में नजर आ रहा है. उसने आतंकवादी हमले के लिए सरकार पर भी गुस्सा उतारा. बच्चे ने मीडिया से बातचीत में कहा, “इतना बड़ा आतंकवादी हमला हुआ और किसी को कुछ पता ही नहीं है. नीचे आर्मी का बेस कैंप है, उन्हें आतंकवादी हमले के बारे में कुछ पता ही नहीं है. बच्चे ने कहा, मैं चाहता हूं कि पहलगाम में आर्मी को रखा जाए.”
पहलगाम आतंकी हमले में गई 26 लोगों की जान
22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने खूनी खेला. घूमने गए और सुकून का पल गुजारने गए पर्यटकों पर आतंकवादियों ने बर्बरता दिखाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की. जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में अधिकतर पर्यटक थे. हमले के बाद भारत सरकार ने एक्शन लेते हुए पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि का समाप्त कर दिया है. साथ ही सार्क वीजा को भी रद्द कर दिया है, जिसके बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने का आदेश दे दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










