Uttarakhand Cloud Burst: उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही, लैंडस्लाइड की वजह से सड़क गायब, दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

Uttarakhand Cloud Burst

Uttarakhand Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही मची है. उत्तरकाशी में बड़कोट-यमुनात्री मार्ग पर भूस्खलन से सड़क गायब हो गई और कई लोग बह गए, जिसमें 20 को बचाया गया, लेकिन दो लोगों की मौत हो गई, जिसके शव बरामद कर लिए गए हैं.

विज्ञापन

Uttarakhand Cloud Burst: उत्तरकाशी जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई, बड़कोट-यमुनात्री मार्ग पर सिलाई बैंड से पहले दो जगहों पर लैंड्सलाइड हुआ था, जिसमें 9 मजदूर लापता हो गए थ, जिसमें दो के शव बरामद कर लिए गए हैं. भूस्खलन की वजह से एक जगह सड़क बह गई है.

बादल फटने से 29 लोग बहे, 20 को सुरक्षित निकाला गया

बड़कोट की घटना पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “बड़कोट के पास बड़ा भूस्खलन हुआ है। वहां काम कर रहे 29 लोग बह गए. बचाव दल ने 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया. 2 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. बचाव कार्य जारी है. स्थानीय प्रशासन के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन विभाग लगातार बचाव कार्य में लगे हुए हैं. सभी जिला अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं. हमने स्थिति की समीक्षा की है. अगले 2 महीने तक हमने उन्हें अलर्ट मोड में रहने को कहा है.

चार धाम यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने बताया, “खराब मौसम के कारण चार धाम यात्रा को 24 घंटे के लिए रोक दिया गया है. जैसे ही मौसम में सुधार होगा, यात्रियों और श्रद्धालुओं को निकाला जाएगा. हम उन यात्रियों के लिए काम कर रहे हैं जो फंस गए हैं या खराब मौसम के कारण अपने गंतव्य के लिए रवाना नहीं हो पा रहे हैं. हमने जिला अधिकारियों को भोजन, आराम, आवास की सभी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं.”

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola