Today News Wrap: राहुल गांधी आज झारखंड में, पीएम मोदी की मध्य प्रदेश में रैली, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 May 2024 8:53 AM

विज्ञापन

Today News Wrap: लोकसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण का मतदान आज होगा. इस बीच जहां पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश में रैली करने वाले हैं. वहीं राहुल गांधी झारखंड में जनसभा करेंगे. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

विज्ञापन

7 मई की बड़ी खबरें

  • लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग आज हो रही है.
  • मध्यप्रदेश के खरगोन और धार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज जनसभा होगी.
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीआरएस नेता के. कविता की ज्यूडीशियल कस्टडी आज खत्म हो रही है.
  • सपा नेता आजम खान की आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई आज होगी.
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद के तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने हेतु अगले कुछ दिनों में झारखंड का दौरा करेंगे. राहुल गांधी मंगलवार को चुनावी रैलियां करेंगे, वहीं तेजस्वी बुधवार को सार्वजनिक सभाओं में हिस्सा लेंगे.
  • आईपीएल प्लेआफ की दौड़ में बने रहने के लिये दिल्ली कैपिटल्स आज मैदान में उतरेगी. उसका मैच राजस्थान रॉयल्स जैसी जबर्दस्त फॉर्म में चल रही टीम से है.

एक नजर अन्य खबरों पर

लोकसभा चुनाव के तहत 93 सीट के लिए मतदान आज

Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीट के लिए आज वोटिंग होगी. पढ़ें विस्तृत खबर

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस, सहायक जहांगीर के ठिकानों से मिले 35.23 करोड़

प्रवर्तन निदेशालय(इडी) की टीम ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के सरकारी आप्त सचिव संजीव लाल के नौकर जहांगीर के घर में छापेमारी की. यहां से जांच एजेंसी ने भारी मात्रा में नगदी जब्त की है. पढ़ें विस्तृत खबर

केजरीवाल पर सिख फॉर जस्टिस से फंड लेने का लगा आरोप

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस से कथित तौर पर राजनीतिक फंडिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश की है. पढ़ें विस्तृत खबर

बीजेपी पूंजीपतियों के लिए करती है राजनीति, बोकारो में बोले सीएम चंपाई सोरेन

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बोकारो में सोमवार को मथुरा महतो के पक्ष में चुनावी सभा की. उन्होंने कहा कि बीजेपी पीएम मोदी के नाम पर वोट मांगती है. पढ़ें विस्तृत खबर

दुमका में प्रेमी की हैवानियत, दुष्कर्म के बाद एसिड डाल कर मार डाला

दुमका में प्रेमी ने दुष्कर्म करने के बाद एसिड डालकर प्रेमिका को मार डाला था. आरोपी प्रेमी पिंकू कुमार मंडल उर्फ छोटू पुलिस की गिरफ्त में है. पढ़ें विस्तृत खबर

असम के सांसद नबा सरानिया ने वाल्मीकिनगर से किया नामांकन

असम के कोकराझार के दो बार के निर्दलीय सांसद नबा सरानिया ने वाल्मिकीनगर से नामांकन किया है. इस बार कोकराझार से उनका नामांकन रद्द हो गया था. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गुजरात से आकार वाराणसी में चुनाव लड़ सकते हैं. तो मैं असम से आकर बिहार में क्यों नहीं लड़ सकता. पढ़ें विस्तृत खबर

पटना हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कुलपतियों की मीटिंग, नहीं पहुंचे केके पाठक

पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में केके पाठक नहीं पहुंचे. शिक्षा विभाग के सचिव वैद्यनाथ यादव ने बताया कि वो स्वास्थ्य कारणों की वजह से बैठक में शामिल नहीं हुए. पढ़ें विस्तृत खबर

IPL 2024: मुंबई ने हैदराबाद को हराया

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मैच नंबर 55 में सनराइजर्स हैदराबाद जैसी मजबूत टीम को 7 विकेट से हरा दिया है. टीम ने मैच जीतकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों का बरकरार रखा है. पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola