Video : फ्लाइट में महुआ मोइत्रा के खिलाफ लगे ‘चोर-चोर’ के नारे, TMC सांसद ने दर्ज कराई शिकायत
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 08 May 2026 8:03 AM
महुआ मोइत्रा गोल घेरे में (Photo: X)
Video : महुआ मोइत्रा ने इस घटना को “हैरासमेंट” बताया. उन्होंने कहा कि इससे फ्लाइट में उनकी सुरक्षा पर असर पड़ा और वह खुद को असहज महसूस करने लगीं. नीचे देखें घटना का वीडियो.
Video : TMC सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने गुरुवार (7 मई) को DGCA में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि IndiGo की फ्लाइट में कुछ लोगों के एक ग्रुप ने उनके साथ “हैरासमेंट” किया. वह दिल्ली रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल होने जा रही थीं. उन्होंने कहा कि इस घटना से उनकी सुरक्षा पर असर पड़ा है. मोइत्रा ने एक्स पर घटना का वीडियो शेयर किया है. देखें वीडियो.
ALERT! i travelled to Delhi today on official work to attend meeting of Parliamentary Standing Committee on Defence. Was on seat 1F on 6E 719. 4-6 men boarded in a group & leered at me & went to back of plane. When flight landed & before doors opened this is what they did &… pic.twitter.com/QE0SwrUY8I
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) May 7, 2026
टीएमसी नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि यह घटना इंडिगो की फ्लाइट 6E 719 में हुई. उन्होंने कहा कि विमान लैंड होने के बाद और गेट खुलने से पहले कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और अपने मोबाइल फोन से वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिससे माहौल काफी असहज हो गया.
यह भी पढ़ें : बंगाल का नया सीएम कौन? शाम 4 बजे अमित शाह उठायेंगे सस्पेंस से पर्दा, रेस में शुभेंदु अधिकारी सबसे आगे
महुआ मोइत्रा ने कहा- लोगों ने जोर-जोर से नारे लगाए
महुआ मोइत्रा ने बताया कि उन लोगों ने जोर-जोर से नारे लगाए…“चोर-चोर, TMC चोर, पिशी चोर, भायपो चोर…ये नारे सीधे टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को निशाना बनाकर लगाए गए थे.
नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की मांग महुआ मोइत्रा ने की
एक्स पर उन्होंने लिखा कि वह IndiGo की फ्लाइट 6E 719 से जा रही थीं और सीट 1F पर थीं. उनके मुताबिक 4-6 लोग उन्हें घूरते हुए पीछे चले गए. उन्होंने कहा यह जनता का गुस्सा नहीं, साफ तौर पर हैरासमेंट है. उन्होंने एयरलाइन से क्रू रिपोर्ट जारी करने, आरोपियों को पहचानकर नो-फ्लाई लिस्ट में डालने और कार्रवाई की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










