हैदराबाद में फ्लाईओवर का स्लैब टूटकर गिरा, 8 लोग घायल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 Jun 2023 9:07 AM
फ्लाईओवर का स्लैब टूटकर के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एलबी नगर के एसएचओ अंजी रेड्डी ने बताया कि धारा 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है. हादसा क्यों और कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है.
तेलंगाना से सुबह-सुबह एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. हैदराबाद के एलबी नगर इलाके में एक फ्लाईओवर का स्लैब टूटकर गिर गया. जिसमें 8 लोग घायल हो गये.
सिकंदराबाद के केआईएमएस अस्पताल में घायलों को किया गया भर्ती
फ्लाईओवर का स्लैब गिरने से जितने भी लोग घायल हुए उन्हें सिकंदराबाद के केआईएमएस अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोगों के सिर में चोटें आई हैं.
धारा 337 के तहत मामला दर्ज
फ्लाईओवर का स्लैब टूटकर के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एलबी नगर के एसएचओ अंजी रेड्डी ने बताया कि धारा 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है. हादसा क्यों और कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है.
Also Read: अमेरिका से राहुल गांधी का ऐलान, तेलंगाना और अन्य राज्यों में बीजेपी का हो जाएगा सफाया
#WATCH | Telangana: A Flyover slab collapsed in the LB Nagar area of Hyderabad.
8 people were injured. The injured were taken to KIMS Hospital in Secunderabad. Two persons sustained head injuries. A case is registered under section 337: Anji Reddy, SHO LB Nagar pic.twitter.com/uRxhkpJpDj
— ANI (@ANI) June 21, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










