अमेरिका से राहुल गांधी का ऐलान, तेलंगाना और अन्य राज्यों में बीजेपी का हो जाएगा सफाया

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Jun 2023 7:45 PM

विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा, हमने कर्नाटक में दिखा दिया कि हम भाजपा को हरा सकते हैं... हमने उन्हें हराया नहीं, उनका सफाया कर दिया। हमने कर्नाटक में उन्हें बुरी तरह से शिकस्त दी. उन्होंने कहा, कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने हर पैंतरा आजमाया.

विज्ञापन

अमेरिकी दौरे पर गये कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उनकी पार्टी तेलंगाना और अन्य राज्यों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया कर देगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही नहीं, बल्कि भारत के लोग भी भाजपा की नफरत से भरी विचारधारा को हराने जा रहे हैं.

हमने दिखा दिया कि हम बीजेपी को हरा सकते हैं : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, हमने कर्नाटक में दिखा दिया कि हम भाजपा को हरा सकते हैं… हमने उन्हें हराया नहीं, उनका सफाया कर दिया। हमने कर्नाटक में उन्हें बुरी तरह से शिकस्त दी. उन्होंने कहा, कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने हर पैंतरा आजमाया. उनके साथ पूरा मीडिया था. हमारे पास जितना पैसा था, उससे 10 गुना पैसा उनके पास था, उनके पास सरकार थी, उनके पास एजेंसी थी. उनके पास सबकुछ था, लेकिन फिर भी हमने उनका सफाया कर दिया.

तेलंगाना में भाजपा को ढूंढ़ पाना भी होगा मुश्किल : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, हम तेलंगाना में होने वाले अगले चुनाव में भी उनका सफाया करने जा रहे हैं. इस चुनाव के बाद तेलंगाना में भाजपा को ढूंढ़ पाना भी मुश्किल होगा. दक्षिण भारत के इस राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है. राहुल गांधी ने कहा, तेलंगाना के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव होने हैं। हम इन राज्यों में उनके (भाजपा के) साथ वही करेंगे, जो हमने कर्नाटक में किया.

Also Read: “जब मैं वापस आऊं तो मुझे देखना”, विदेश में राहुल गांधी की टिप्पणी पर बोले एस जयशंकर

बीजेपी के नफरत के ब्रांड को भारत ने किया खारिज : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने कहा कि इसका कारण यह है कि भारत समझ गया है कि भाजपा समाज में जिस तरह की नफरत फैला रही है, उसके साथ वह आगे नहीं बढ़ सकता. उन्होंने कहा, कुछ अन्य राज्यों में भी यही होने जा रहा है. फिर 2024 (लोकसभा चुनाव) में भी हम ऐसा ही करेंगे… विपक्ष एकजुट है, हम सब मिलकर काम कर रहे हैं. यह एक वैचारिक लड़ाई है. एक तरफ भाजपा की विभाजनकारी, नफरत भरी विचारधारा है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की स्नेह से भरी, प्रेमपूर्ण विचारधारा है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola