विजय के शपथ ग्रहण में विवाद: वंदे मातरम के बाद तमिल थाई वाझथु बजाए जाने पर CPI नाराज

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :10 May 2026 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
Tamil Nadu Chief Minister C Joseph Vijay

शपथ लेते विजय, फोटो पीटीआई

Tamil Nadu: तमिलनाडु के नये मुख्यमंत्री चंद्रशेखर जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में CPI के सचिव एम वीरपांडियन नाराज हो गए. उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई है कि शपथ ग्रहण समारोह में तमिलथाई वाजथु को वंदे मातरम और राष्ट्रगान के बाद तीसरे स्थान पर रखा गया.

विज्ञापन

Tamil Nadu: CPI नेता ने कहा, राजभवन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, तमिलनाडु सरकार द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम’ गीत को प्राथमिकता देना और तमिल गीत को तीसरे स्थान पर रखना, स्थापित परंपरा का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में सरकारी समारोह पारंपरिक रूप से ‘तमिल थाई वाझथु’ से शुरू होते हैं और राष्ट्रगान के साथ समाप्त होते हैं.

नई सरकार को स्पष्ट करना चाहिए किससे हुई चूक

CPI नेता ने कहा- तमिलनाडु सरकार को जनता को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इस चूक के लिए कौन जिम्मेदार था. ‘तमिलगा वेट्री कजगम’ को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ‘तमिल थाई वाझथु’ को ही सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. इस तरह की गलती को जारी रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

विधानसभा सत्र में तमिलथाई वाझथु सबसे पहले गाया जाए : CPI नेता

CPI नेता ने कहा- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय और प्रोटेम स्पीकर को यह सुनिश्चित करना होगा कि कल होने वाले विधानसभा सत्र (जो विधायकों के शपथ ग्रहण के लिए बुलाया गया है) में, साथ ही सभी सरकारी कार्यक्रमों और समारोहों में, ‘तमिलथाई वाझथु’ सबसे पहले गाया जाए और राष्ट्रगान अंत में बजाया जाए.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के सीएम विजय ने की घोषणा, अब मिलेगी 200 यूनिट फ्री बिजली; महिलाओं को सुरक्षा और युवाओं को ड्रग्स के शिकंजे से बचाया जाएगा

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola