तमिलनाडु के सीएम विजय ने की घोषणा, अब मिलेगी 200 यूनिट फ्री बिजली; महिलाओं को सुरक्षा और युवाओं को ड्रग्स के शिकंजे से बचाया जाएगा
तमिलनाडु के सीएम विजय
Tamil Nadu CM Vijay : तमिलनाडु में अब महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार पूरा ध्यान देगी, साथ ही 200 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी और सरकार ड्रग्स के शिंकजे में फंसे लोगों को वहां से बाहर निकाल कर एक स्वस्थ समाज की स्थापना करेगी. यह घोषणा प्रदेश के नए मुख्यमंत्री ने की है.
Tamil Nadu CM Vijay : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम विजय ने कहा कि प्रदेश में सामाजिक न्याय के नए दौर की शुरुआत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि मैं आज से ही ड्रग्स के गलत इस्तेमाल को कंट्रोल करने के लिए कड़े कदम उठाना शुरू करूंगा. हमारे युवाओं को इससे बचाना हमारी ड्यूटी है. इसी तरह, मैं लॉ एंड ऑर्डर पक्का करूंगा और सभी की सेफ्टी की गारंटी दूंगा. भले ही कुछ लोग मुझे बेइज्जत करें, चाहे वे दोस्त हों या दुश्मन, सभी 8 करोड़ लोग अब भी मेरे लोग हैं. मेरा दिल कहता है कि मुझे एजुकेशन, रोड, पीने के पानी की फैसिलिटी और दूसरी जरूरी सर्विसेज पर पूरा ध्यान देना चाहिए. जैसा कि मैंने पहले कहा, मैं लोगों के पैसे का गलत इस्तेमाल नहीं करूंगा.
मेरी सरकार पारदर्शी सरकार होगी : विजय
टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय ने कहा कि सब कुछ रिव्यू करने के बाद, मैं लोगों के लिए एक व्हाइट पेपर जारी करना चाहता हूं. मैं चाहता हूं कि मेरी सरकार एक ट्रांसपेरेंट सरकार हो. यही सबसे पहली चीज है जो मैं करना चाहता हूं. मैं जो कुछ भी करूंगा वह पारदर्शी तरीके से करूंगा. मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि मुझे कुछ समय दें, मैंने जो भी वादे किए हैं, उन्हें धीरे-धीरे पूरा करूंगा और उन्हें ईमानदारी से लागू करने की कोशिश करूंगा। यह आपकी सरकार है.
घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगी 200 यूनिट मुफ्त बिजली
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही विजय ने घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने संबंधी आदेश पर साइन किए. शपथ के बाद सी जोसेफ विजय ने कहा, मुझे नहीं पता कि इस इमोशनल पल में क्या कहूं. मैं किसी राजकुमार के परिवार से नहीं आया हूं. मैं आपके बीच से आपके परिवार के सदस्य की तरह, आपके भाई की तरह आया हूं. आपने मुझे प्यार से अपनाया और सिनेमा में एक बड़ी जगह दी. आपने कहा राजनीति में आने को, मैं आ गया. मैं तमिलनाडु को पक्के इरादे के साथ विकास की ओर लेकर जाना चाहता हूं. मैं जानता हूं कि आपका प्यार और भरोसा मेरा साथ है. उन्होंने कहा कि मैं एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए जरूरी कदम उठाऊंगा.
महिलाओं की सुरक्षा का होगा पूरा इंतजाम
विजय ने कहा कि मेरी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के सख्त इंतजाम करेगी. उन्होंने कहा कि मैं इस राज्य की हर महिला को भरोसा दिलाता हूं कि उनकी सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होगी और महिलाओं को टारगेट करने वाले क्राइम के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा. ड्रग्स से परेशान लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा. हम उन्हें बचाने और उनके रिहैबिलिटेशन के लिए काम करेंगे और एक स्वस्थ समाज बनाएंगे.
ये भी पढ़ें : सिनेमा से सत्ता तक: कैसे विजय थलपति बने तमिलनाडु की राजनीति के नए मास स्टार
मणिशंकर अय्यर ने कहा-कांग्रेस-टीवीके गठबंधन अवसरवादी राजनीति का उदाहरण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









