NEET-UG 2024: सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG परीक्षा रद्द करने से किया इनकार, कहा- परीक्षा की पवित्रता भंग हुई इसके पर्याप्त सबूत नहीं
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Jul 2024 5:59 PM
neet ug updates
NEET-UG 2024: नीट परीक्षा मामले को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा परीक्षा कराने से साफ इनकार कर दिया.
NEET-UG 2024: नीट-यूजी परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के बाद अहम फैसला सुनाया. कोर्ट ने नीट-यूजी की परीक्षा दोबारा कराने से साफ इनकार कर दिया. याचिका में दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, दोबारा परीक्षा की मांग सही नहीं है, इससे 24 लाख छात्र प्रभावित होंगे.
भौतिक विज्ञान के प्रश्नों को लेकर हुए विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने NTA को दिया क्लीन चिट
‘नीट-यूजी 2024’ में भौतिक विज्ञान के प्रश्नों को लेकर हुए विवाद पर सुप्रीम कोर्ट को आईआईटी-दिल्ली के विशेषज्ञों से मिली रिपोर्ट में कहा गया है कि केवल एक सही जवाब था न कि दो. इस पर कोर्ट ने कहा, विशेषज्ञ समिति ने साफ तौर पर कहा है कि केवल एक सही विकल्प था, जो कि विकल्प नंबर चार था, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) सही थी.
परीक्षा की पवित्रता भंग हुई इसके पर्याप्त सबूत नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा, परीक्षा की पवित्रता भंग हुई इसके पर्याप्त् सबूत नहीं हैं. कोर्ट ने कहा, नीट-यूजी 2024 में हजारीबाग और पटना में प्रश्न पत्र लीक हुआ, यह तथ्य विवाद का विषय नहीं है.
पेपर लीक होने के संकेत नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा पेपर लीक पर भी अहम फैसला सुनाया. कोर्ट ने कहा, रिकॉर्ड में मौजूद आंकड़े नीट-यूजी 2024 के प्रश्नपत्र के व्यवस्थित लीक होने का संकेत नहीं देते हैं. परीक्षा में गड़बड़ी से इनकार करते हुए कोर्ट ने कहा, यह निष्कर्ष निकालने के लिए सामग्री का अभाव है कि नीट-यूजी 2024 परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी हुई है या इसमें व्यवस्थागत खामी है.
सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने नीट मामले में चार दिनों तक सुनी दलीलें
चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला एवं जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने केंद्र और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं नरेंद्र हुड्डा, संजय हेगड़े और मैथ्यूज नेदुमपरा सहित विभिन्न वकीलों की दलीलें करीब चार दिनों तक सुनीं.
नीट-यूजी की बुधवार से होगी काउंसलिंग, क्या है विवाद का कारण
सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी विवाद पर अपना फैसला सुना दिया है. जिसके बाद बुधवार से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. पांच मई को 571 शहरों के 4750 केंद्रों पर 23.33 लाख छात्रों ने नीट-यूजी 2024 परीक्षा दी थी. इनमें 14 विदेशी शहर भी शामिल थे. और रिजल्ट 4 जून को जारी किया गया था. लेकिन रिजल्ट में 67 छात्रों को 720 नंबर दिए गए थे और दो छात्रों को 718 और 719 नंबर दिए गए थे. जिसके बाद विवाद शुरू हुआ. देशभर में रिजल्ट को लेकर हंगामा किया गया. एनटीए पर परीक्षा में गड़बड़ी करने का आरोप लगा. इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है.
बजट से बिहार को क्या मिला, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










