Political Crisis In MP : दिल्ली में शाह के आवास पर भाजपा नेताओं ने की बैठक, शिवराज बन सकते हैं बीजेपी विधायक दल के नेता !

Author Pritish Sahay|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के बदलते सियासी हालात में भाजपा ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली आवास पर देर रात मध्य प्रदेश भाजपा नेताओं की बैठक में इसी मुद्दे पर चर्चा की गई

विज्ञापन

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के बदलते सियासी हालात में भाजपा ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली आवास पर देर रात मध्य प्रदेश भाजपा नेताओं की बैठक में इसी मुद्दे पर चर्चा की गई. इसी को लेकर आज भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है.

शिवराज बन सकते हैं बीजेपी विधायक दल के नेता : सूत्रों से जो खबर आ रही है उसकी माने तो, दिल्ली में अमित शाह के आवास पर नरेंद्र सिंह तोमर और शिवराज सिंह की संयुक्त बैठक हुई. बताया यह जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान को दल का नेता चुना जा सकता है. साथ ही, विधानसभा सत्र की शुरुआत में ही भाजपा कमलनाथ सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है.

कमलनाथ ने की बैठक, लिया मंत्रियों का इस्तीफा : सीएम कमलनाथ ने सोमवार देर रात मंत्रियों की बैठक बुलाई, जिसमें 18 मंत्रियों ने इस्तीफे सौंप दिए. कांग्रेस मध्य प्रदेश का संकट को टालने के लिए कांग्रेस, ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष या राज्यसभा सदस्य बना सकती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola