Congress Manifesto: कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, राजस्थान में 4 लाख सरकारी नौकरी, जाति जनगणना कराने का वादा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 Nov 2023 12:08 PM
कांग्रेस ने मास्टर स्ट्रोक लगाते हुए राज्य में 4 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया है. साथ ही यह भी वादा किया गया है कि अगर पार्टी दोबारा राज्य में आती है, तो जाति जनगणना कराया जाएगा.
सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार 21 नवंबर को अपना घोषणा पत्र जारी किया. कांग्रेस ने मास्टर स्ट्रोक लगाते हुए राज्य में 4 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया है. साथ ही यह भी वादा किया गया है कि अगर पार्टी दोबारा राज्य में आती है, तो जाति जनगणना कराया जाएगा.
#WATCH | Rajasthan Elections | Congress president Mallikarjun Kharge, CM Ashok Gehlot, state Congress president Govind Singh Dotasara and party leader Sachin Pilot, along with others, launch the party's election manifesto in Jaipur. pic.twitter.com/hC2EFU3klq
— ANI (@ANI) November 21, 2023
मल्लिकार्जुन खरगे और अशोक गहलोत की मौजूदगी में घोषणापत्र जारी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पार्टी नेता सचिन पायलट समेत अन्य ने जयपुर में पार्टी का चुनाव घोषणापत्र जारी किया.
कांग्रेस ने 10 लाख रोजगार देने का किया वादा
कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले जारी घोषणापत्र में वादा किया है कि अगर राज्य में फिर से उनकी सरकार बनती है, तो 10 लाख रोजगार दिए जाएंगे.
किसानों को 2 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण देने का वादा
कांग्रेस ने राजस्थान में अपने चुनाव घोषणा पत्र में किसानों को 2 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण देने, पंचायत स्तर पर भर्ती के लिए नई योजना लाने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को एमएसपी देने, जाति जनगणना कराने का वादा किया.
राजस्थान की अर्थव्यवस्था इस साल के अंत तक 15 लाख करोड़ रुपये की हो जाएगी: गहलोत
घोषणा पत्र जारी करने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, राजस्थान की अर्थव्यवस्था इस साल के अंत तक 15 लाख करोड़ रुपये की हो जाएगी और 2030 तक इसे 30 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है.
कांग्रेस की चुनावी घोषणा पत्र की मुख्य बातें
-
4 लाख सरकारी नौकरी.
-
10 लाख रोजगार के अवसर.
-
जाति जनगणना कराने का वादा.
-
किसानों को 2 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण.
-
पंचायत स्तर पर भर्ती के लिए नई योजना.
-
स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को एमएसपी देने का वादा.
मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान को बताया कांग्रेस का मजबूत गढ़
जयपुर में घोषणा पत्र जारी करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, राजस्थान कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है, हम वही वादे करते हैं जो पूरा कर सकते हैं. खरगे ने आगे कहा, राजस्थान में हम पांच साल में 10 लाख नौकरियां देंगे, उसमें से चार लाख नौकरियां सरकारी होंगी.
मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर बोला हमला
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा था कि जब मेरी मां-बहनें चूल्हे के सामने बैठ कर फूंकनी से फूंकती हैं और धुंआ आंखों में आता है ये मुझसे देखा नहीं जाता इसलिए मैं फ्री गैस सिलेंडर दूंगा. उन्होंने पहला गैस सिलेंडर फ्री में दिया बाद में उसे बढ़ाते-बढ़ाते 1150 का कर दिया. अब चुनाव आए जो 200 रुपए कर दिया. आपने पहले 450 का सिलेंडर 1150 का कर दिया. इतना पैसा निकालने के बाद आप हमें 200 दे रहे हैं. ये हमें बोलते हैं कि हम रेवड़ी बांट रहे हैं, फिर वोट लेने के लिए 5 किलो राशन दे रहे हैं इसे क्या कहें?
अशोक गहलोत बोले- 5 साल में राजस्थान में प्रति व्यक्ति आय 46.48 प्रतिशत बढ़ी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, जिस तरह से हमने आर्थिक रूप से राजस्थान की स्थिति को संभाला है उससे राज्य के लोगों को गर्व होगा. 5 साल की आर्थिक हालातों की बात करें तो राजस्थान में प्रति व्यक्ति आय 46.48 प्रतिशत बढ़ी है. जब बीजेपी की सरकार थी तब प्रति व्यक्ति आय में हम देश में 30वें स्थान पर थे और अब हम 12वें स्थान पर आ गए हैं और 2030 तक प्रति व्यक्ति आय में हम देश में नंबर-वन स्थान हासिल करें ये हमारा लक्ष्य है. 2020-21 में राज्य की जीडीपी 19.50 तक पहुंच गई, जो इस दशक में सबसे ज्यादा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










