दिल्ली-यूपी में मौसम की करवट, तेज हवा के साथ बारिश, कई इलाकों में गिरे ओले

Published by :Pritish Sahay
Published at :30 Apr 2026 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, फोटो- पीटीआई

Rain Alert: दिल्ली से लेकर यूपी तक कई इलाकों में मौसम ने करवट ली है. तेज हवा के साथ बारिश हो रही है. कई इलाकों में ओले गिरे हैं. मौसम के अचानक बदल जाने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.

विज्ञापन

Rain Alert: देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार (30 अप्रैल) को मौसम ने अचानक करवट ले ली. सुबह तक जहां तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं दोपहर बाद आसमान में घने बादल उमड़ने लगे और मौसम सुहावना हो गया. कुछ ही देर में तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. कई इलाकों में जोरदार बारिश भी हुई, कहीं-कहीं ओले भी गिरे. तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ हिलते नजर आए.

दिल्ली-एनसीआर में गिरे ओले

दिल्ली के साथ एनसीआर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. कई हिस्सों में गुरुवार शाम बारिश और ओलावृष्टि हुई. नोएडा सेक्टर 11 में बारिश के साथ ओले भी गिरे. इसके अलावा सीलमपुर, यमुना विहार और गाजियाबाद के कई इलाकों में भी ओले गिरे हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ घंटों में दिल्ली के कई और इलाकों में बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने तेज हवा चलने का जताया पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि दिल्ली एनसीआर में फिलहाल तेज हवा और बारिश का दौर जारी रह सकता है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है.

यूपी के गाजियाबाद में बारिश में भी बारिश और ओलावृष्टि हुई.

बारिश, बर्फबारी और तेज हवा के कारण गिरा तापमान

दिल्ली एनसीआर में बारिश, तेज हवा और ओले गिरने से तापमान में गिरावट आई है. मौसम सुहाना हो गया है. बीते सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola