Rahul Gandhi on Marriage: राहुल गांधी ने बना लिया शादी का प्लान? छात्राओं के सवाल का मिला ये जवाब
Rahul Gandhi on Marriage: छात्राओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से गुजारिश की कि वो जल्द शादी कर लें. शादी के उस कार्यक्रम में वो लोग भी आएंगी. जानें क्या दिया राहुल गांधी ने जवाब
Rahul Gandhi on Marriage: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की शादी को लेकर कई तरह की खबरें समय समय पर आती रहती है. एक बार तो राजद प्रमुख लालू प्रसाद भी बैठक के दौरान हंसी मजाज में उनकी शादी की बात कर चुके हैं. राहुल की बहन प्रियंका गांधी ने भी एक बार मंच पर से उनकी शादी का सवाल लोगों के बीच उठाया तो सभी हंसने लगे. अब एक बार फिर ये सवाल पूछा गया है कि आखिर वो कब शादी करने वाले हैं?
दरअसल, राहुल गांधी ने श्रीनगर के कुछ छात्राओं से मुलाकात की. इस दौरान एक छात्रा ने पूछा कि आप शादी के बारे में क्या सोचते हैं? इस सवाल पर राहुल मुस्कुराने लगे. जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने 20-30 वर्षों तक सवाल के दबाव को झेला है लेकिन यह अच्छी बात है. इसी बीच एक अन्य छात्रा ने कहा कि क्या आप शादी करने का प्लान बना रहे हैं? इसपर राहुल गांधी ने कहा हां, हां… लेकिन मतलब है कि मैंने ऐसी कोई योजना नहीं बनाई है.
Read Also : शादी के लिए आखिर कैसी लड़की चाहिए राहुल गांधी को? कांग्रेस नेता दे चुके हैं इस सवाल का जवाब
बातचीत के दौरान छात्राओं ने राहुल गांधी से गुजारिश की कि वो जल्द शादी कर लें. शादी के उस कार्यक्रम में वो लोग भी आएंगी.
Read Also :Rahul Gandhi News: कार्यकर्ता ने पूछा शादी कब करेंगे, राहुल गांधी बोले जल्द ही करनी पड़ेगी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










