शादी के लिए आखिर कैसी लड़की चाहिए राहुल गांधी को? कांग्रेस नेता दे चुके हैं इस सवाल का जवाब

Updated:
विज्ञापन
शादी के लिए आखिर कैसी लड़की चाहिए राहुल गांधी को? कांग्रेस नेता दे चुके हैं इस सवाल का जवाब

**EDS: SCREENGRAB FROM TWITTER VIDEO VIA @INCIndia** Akola: Congress leader Rahul Gandhi addresses a press conference during the party’s ‘Bharat Jodo Yatra’, in Akola district, Thursday, Nov. 17, 2022. (PTI Photo)(PTI11_17_2022_000095A)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मेजबानी में विपक्ष की बैठक मुख्यमंत्री के आवास ‘1 अणे मार्ग’ पर हुई. जानें लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी की शादी का लेकर क्या कहा

विज्ञापन

Rahul Gandhi Marriage News : राहुल गांधी की शादी की जब बात की जाती है तो वे केवल मुस्कुराते नजर आते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद ने अपने चिरपरिचित चुटीले अंदाज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को शादी करने की सलाह दी और कहा कि ‘आप शादी करिये, हम लोग बारात चलें.’ इसके जवाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आपने कह दिया, तो (शादी) हो जाएगी.

आपको बता दें कि अपनी शादी के बारे में राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान खुलकर बात कर चुके हैं. एक इंटरव्यू में शादी के बारे में राहुल गांधी से सवाल किया गया. उनसे जब पूछा गया कि शादी आप कब करेंगे? तो इसका जवाब बहुत ही सामान्य होते हुए उन्होंने दिया. कांग्रेस नेता ने कहा कि जब कोई सही लड़की मिलेगी, तो शादी कर लूंगा. हां…एक ही शर्त है कि लड़की इंटेलिजेंट होनी चाहिए. उन्होंने अपने माता-पिता की शादी के बारे में कहा कि ये शानदार जोड़ी रही. इसलिए विवाह के बारे में उनके ख्याल बहुत ऊंचे हैं. वे भी ऐसा ही किसी जीवनसाथी की तलाश में हैं.

सोनिया गांधी बोलतीं थीं कि हमारी बात नहीं मानता

विपक्षी दलों की बैठक के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मीडिया से मुखातिब होने के बाद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का उल्लेख करते हुए उनकी जमकर तारीफ भी की. लालू यादव ने राहुल गांधी की दाढ़ी की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप घूमने लगे तो दाढ़ी बढ़ा लिए, इससे नीचे मत ले जाइए..आप हमारी सलाह नहीं माने, शादी नहीं किये… अभी समय नहीं बीता है. आप शादी करिये, हम लोग बारात चलें…

Also Read: राहुल गांधी करने जा रहे हैं शादी ? ढूंढ रहे हैं ऐसी लड़की

राजद प्रमुख ने आगे कहा कि आपकी मम्मी (सोनिया गांधी) बोलतीं थीं कि हमारी बात नहीं मानता, शादी करवाइए… आप शादी कर लीजिए…लालू प्रसाद की बात सुनकर वहां मौजूद नेता और अन्य लोग ठहाके लगाने लगे.

Also Read: Rahul Gandhi Interview: राहुल गांधी ऐसी लड़की से करेंगे शादी, पहली नौकरी में जानें कितनी मिली थी सैलरी

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola