Rahul Gandhi Interview: राहुल गांधी ऐसी लड़की से करेंगे शादी, पहली नौकरी में जानें कितनी मिली थी सैलरी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Jan 2023 5:45 PM
**EDS: IMAGE VIA AICC** Kurnool: Congress leader Rahul Gandhi speaks with media during the party's Bharat Jodo Yatra, in Kurnool district of Andhra Pradesh, Wednesday, Oct. 19, 2022. (PTI Photo) (PTI10_19_2022_000160B)
rahul gandhi interview: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी नेता राहुल गांधी से जब पूछा गया कि शादी आप कब करेंगे? तो इसका जवाब बहुत ही सामान्य होते हुए उन्होंने दिया. कांग्रेस नेता ने कहा कि जब कोई सही लड़की मिलेगी, तो शादी कर लूंगा. हर सवाल का जवाब दिया राहुल ने..देखें वीडियो
Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं और यह यात्रा इनदिनों अपने अंतिम पड़ाव पर है. यात्रा अभी जम्मू-कश्मीर में है. इस दौरान उन्होंने एक खास इंटरव्यू दिया जो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू को कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किया है. इंटरव्यू में राहुल गांधी कई तरह के सवाल का जवाब देते नजर आ रहे हैं. आइए राहुल गांधी से किये गये सवाल और उनके कुछ मजेदार जवाब पर नजर डालते हैं…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जब पूछा गया कि आपको खाने में क्या पसंद है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं हर चीज खा लेता हूं. मेरे सामने जो भी चीज परोया जाता है, उसे मैं खा लेता हूं. हालांकि, मुझे कटहल और मटर की सब्जी अच्छी नहीं लगती है. जब मैं घर पर होता हूं तो खाने पीने को लेकर काफी सजग रहता हूं. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ऐसा कुछ भी नहीं है. आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि मेरा जन्म कश्मीरी पंडित के घर में हुआ, जो उत्तर प्रदेश आ गये थे. पापा के पिताजी पारसी थे. तो घर का खाना भी सामान्य होना स्वभाविक है.
शादी के बारे में भी राहुल गांधी से सवाल किया गया. उनसे जब पूछा गया कि शादी आप कब करेंगे? तो इसका जवाब बहुत ही सामान्य होते हुए उन्होंने दिया. कांग्रेस नेता ने कहा कि जब कोई सही लड़की मिलेगी, तो शादी कर लूंगा. हां…एक ही शर्त है कि लड़की इंटेलिजेंट होनी चाहिए. उन्होंने अपने माता-पिता की शादी के बारे में कहा कि ये शानदार जोड़ी रही. इसलिए विवाह के बारे में उनके ख्याल बहुत ऊंचे हैं. वे भी ऐसा ही किसी जीवनसाथी की तलाश में हैं.
https://www.instagram.com/reel/CntdchxuAmS/?utm_source=ig_embed&ig_rid=52324e99-b1bf-4056-b5e1-7b5f0a678566
राहुल गांधी को जब गुस्सा आता है तो वे क्या करते हैं ? जी हां..जब ये सवाल उनसे किया गया तो उन्होंने कहा कि ज्यादा गुस्सा आने पर वे एकदम चुप हो जाते हैं या फिर कहते हैं कि डोंट डू डैट…इसका मतलब है कि ऐसा मत करो…उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक तपस्या की तरह है. भारत की संस्कृति में तपस्या का बड़ा महत्व है. यही वजह है कि किसी भी काम को करने में आनेवाली कठिनाइयां एक तरह की तपस्या है.
पहली नौकरी और सैलरी के बारे में जब राहुल गांधी से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि मैने अपनी पहली नौकरी लंदन में की थी. उस वक्त उन्हें जो सैलेरी दी जाती थी, वह तब के हिसाब से बहुत थी. कंपनी का नाम राहुल गांधी ने ‘मॉनिटर’ बताया जहां उन्होंने नौकरी की थी. कांग्रेस नेता ने बताया कि उन्हें सबसे पहली सैलरी चेक से मिली थी. उन्होंने बताया कि तब वे किराये के मकान में रहते थे. इसलिए उनकी सैलरी नहीं बचती थी. राहुल गांधी ने बताया कि उन्हें वेतन के तौर पर करीब ढाई हजार पाउंड मिले थे, जो उस वक्त के हिसाब से बहुत ज्यादा कहा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










