'Compensation और Insurance में फर्क, शहीद के परिवार को मिला सिर्फ बीमे का पैसा', राहुल गांधी ने लगाया मोदी सरकार पर बड़ा आरोप

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Jul 2024 10:07 PM

विज्ञापन

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शहीद अग्निवीर अजय कुमार के परिवार को अभी तक सरकार ने मुआवजा नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार को सिर्फ बीमा का ही पैसा मिला है.  

विज्ञापन

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने दावा किया है कि पंजाब के शहीद अग्निवीर अजय कुमार के परिवार को सरकार ने कोई मुआवजा नहीं दिया है. राहुल गांधी ने कहा कि उनके परिवार को सिर्फ बीमा की राशि मिली है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि मुआवजे और बीमा में फर्क होता है, शहीद के परिवार को सिर्फ बीमा कंपनी की ओर से भुगतान किया गया है. सरकार की ओर से जो सहायता शहीद अजय कुमार के परिवार को मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिली है.

राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला उठाता रहूंगा- राहुल गांधी
 राहुल गांधी ने सोशम मीडिया एक्स पर कहा है कि शहीद अग्निवीर अजय कुमार के परिवार को आज तक सरकार की ओर से कोई मुआवजा (Compensation) नहीं मिला है. सरकार की ओर से जो सहायता शहीद अजय कुमार के परिवार को मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि मुआवजा और बीमा में फर्क होता है. शहीद के परिवार को सिर्फ बीमा कंपनी की ओर से भुगतान किया गया है. मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश के लिए जान देने वाले हर शहीद के परिवार का आदर किया जाना चाहिए पर मोदी सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है. उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है और मैं इसे उठाता रहूंगा. INDIA गठबंधन सेना को कभी कमजोर नहीं होने देगा.

मुआवजे के मुद्दे पर झूठ बोलने का आरोप
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार (3 जुलाई) को राजनाथ सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने सदन में मुआवजे के मुद्दे पर झूठ बोला था. राहुल ने कहा था कि राजनाथ सिंह को संसद, देश और सेना से माफी मांगनी चाहिए. इसी कड़ी में सेना ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए उन दावों को खारिज कर दिया था कि ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले अग्निवीर अजय कुमार के परिजनों को मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया.

शहीद के परिजनों को मिल चुका है 98.39 लाख रुपये- सेना
बुधवार को सेना ने कहा था कि परिवार को देय राशि में से 98.39 लाख रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है. इसने स्पष्टीकरण में कहा कि कुल राशि लगभग 1.65 करोड़ रुपये होगी. बता दें, सेना की ओर से यह स्पष्टीकरण राहुल गांधी की ओर से एक्स पर शहीद अजय के पिता का एक वीडियो साझा करने के बाद आया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि उन्हें कोई पैसा नहीं मिला है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: BJP News: प्रकाश जावड़ेकर समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बीजेपी ने 24 राज्यों में नियुक्त किए प्रभारी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola