BJP News: प्रकाश जावड़ेकर समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बीजेपी ने 24 राज्यों में नियुक्त किए प्रभारी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Jul 2024 8:11 PM

विज्ञापन

BJP News | ANI, X

BJP News: भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से ही कमर कसने लगी है. इसी कड़ी में बीजेपी ने 24 राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है.

विज्ञापन

BJP News: लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी अब विधानसभा चुनाव पर फोकस कर रही है. इसी कड़ी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के 24 राज्यों के लिए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है. बीजेपी ने प्रभारियों की लिस्ट भी जारी कर दी है. पार्टी बिहार में विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी बनाया है. वहीं दीपक प्रकाश को सह प्रभारी बनाया गया है. पंजाब में पार्टी ने विजयभाई रूपानी को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है. जबकि डॉ. नरिंदर सिंह को सह प्रभारी बनाया है. डॉ. सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी सुरेंद्र सिंह नागर को बनाया है. वहीं पार्टी ने प्रकाश जावड़ेकर को केरल का प्रभारी नियुक्त किया है जबकि अपराजिता सारंगी को सह प्रभारी नियुक्त किया है.

सतीश उपाध्याय बने मध्य प्रदेश के सह-प्रभारी
बीजेपी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को मध्य प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा में पार्टी का संगठन प्रभारी बनाया गया है. इससे पहले, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लब देब के पास यह जिम्मेदारी थी. लोकसभा चुनाव के दौरान पूनिया को हरियाणा का चुनाव प्रभारी और सुरेंद्र सिंह नागर को सह प्रभारी बनाया गया था. हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. बता दें, संगठनात्मक नियुक्ति में कोई ज्यादा फेरबदल नहीं किया गया है. कई राज्यों के प्रभारी पूर्ववत अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे. लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए कुछ नेताओं को अब राज्य का प्रभारी बना दिया गया है.

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राधामोहन दास अग्रवाल कर्नाटक, विनोद तावड़े बिहार, तरुण चुघ जम्मू एवं कश्मीर, प्रकाश जावड़ेकर केरल और दुष्यंत गौतम उत्तराखंड के प्रभारी पद की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे. इसी प्रकार भाजपा नेता आशीष सूद गोवा, श्रीकांत शर्मा हिमाचल प्रदेश, लक्ष्मीकांत बाजपेयी झारखंड और विजयपाल सिंह तोमर ओडिशा के प्रभारी रहेंगे. गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पंजाब का जिम्मा सौंपा गया है. बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन छत्तीसगढ़ के नए प्रभारी होंगे. इससे पहले वह छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी थे. भाजपा सांसद संबित पात्रा को पूर्वोत्तर राज्यों के समन्वयक के रूप में बरकरार रखा गया है. भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola