Video : न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के 'किओरा' बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo: PTI)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड में 'किओरा' शब्द का इस्तेमाल कर सबका दिल जीत लिया. यह माओरी भाषा का एक खास अभिवादन है.
Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का गर्मजोशी से स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि उनके डेलिगेशन को जिस अपनापन से स्वागत मिला, उससे ऑकलैंड की ठंड भी कम महसूस हो रही है. मोदी ने कहा कि 40 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड के दौरे पर आया है. मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनसे पहले के नेताओं ने कई अच्छे काम उनके लिए छोड़ दिए थे, जिन्हें अब वह पूरा कर रहे हैं. पीएम मोदी ने दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया.
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने किओरा शब्द कहा जिसके बाद वहां तालियां बजने लगी. "किओरा" (Kia Ora) न्यूजीलैंड की माओरी (Māori) भाषा का एक फेमस अभिवादन है. न्यूजीलैंड में लोग इसे रोजमर्रा की बातचीत में Hello या Hi की तरह भी इस्तेमाल करते हैं. देखें पीएम मोदी का वीडियो.
40 साल बाद किसी भारतीय पीएम का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा
ऑस्ट्रेलिया का दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे हैं. करीब 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है. इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करना है. साथ ही, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी जोर रहेगा. यह दौरा भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के बाद हो रहा है.
ये भी पढ़ें: 40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










