प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जनता कर्फ्यू' के समर्थन को लेकर सराहना की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस की रोकथाम के प्रयास के तहत रविवार के लिए ‘जनता कर्फ्यू' के आह्वान को विभिन्न नेताओं से पार्टी लाइन से हटकर समर्थन मिलने की शुक्रवार को प्रशंसा की और इसे ‘द्विपक्षीय' समर्थन करार दिया.
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस की रोकथाम के प्रयास के तहत रविवार के लिए ‘जनता कर्फ्यू’ के आह्वान को विभिन्न नेताओं से पार्टी लाइन से हटकर समर्थन मिलने की शुक्रवार को प्रशंसा की और इसे ‘द्विपक्षीय’ समर्थन करार दिया. जनता कर्फ्यू के अपने आह्वान पर विभिन्न नेताओं के ट्वीटों पर उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे प्रयासों में द्विपक्षीय समर्थन बहुत ही प्रशंसनीय है. हमें मिलकर इस खतरे से लड़ना है.” राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुप्रिया सुले ने ट्वीट किया कि देश की जिम्मेदार नागरिक के रूप में वह मोदी द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू के प्रति समर्थन देने का संकल्प लेती हैं. प्रधानमंत्री ने तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के ट्वीटों का भी हवाला दिया जिन्होंने कहा कि यह राष्ट्र के लिए परीक्षा की घड़ी है और हर व्यक्ति इस खतरे से लड़ना चाहिए एवं सामाजिक मेल-जोल से दूर रहना चाहिए.
प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दिन में नवरात्रि का पर्व आ रहा है. यह शक्ति और उपासना का पर्व है. भारत पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़े, यही हमारी शुभकामना है. मैं देशवासियों को इस बात के लिए भी आश्वस्त करता हूं कि देश में दूध, खाने-पीने का सामान, दवाइयां, जीवन के लिए जरूरी ऐसी आवश्यक चीजों की कमी ना हो इसके लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं. इनका संग्रह करके रखने की जरूरत नहीं है.
प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस को लेकर राष्ट्र के नाम अपने संदेश में ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील कोबॉलीवुड के कलाकारों ने भी सर्मथन दिया है. बॉलीवुड पीएम नरेंद्र मोदी की इस अपील पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. पीएम मोदी की ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया.
T 3475 – I support #JanataCurfew .. 22 March .. 7 am to 9 pm .. I applaud all fellow countrymen who work tirelessly to keep the essential services operational in such extenuating circumstances ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 19, 2020
BE ONE, BE SAFE, BE IN PRECAUTION !🙏🙏🙏
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘मैं जनता कर्फ्यू का समर्थन करता हूं जो 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक हैं। मैं उन देशवासियों की भी जमकर सराहना करता हूं जो इन विपरीत हालात में भी बिना थके काम कर रहे हैं…एकजुट रहें, सुरक्षित रहें, सावधानी बरतें.’ बता दें कि संजय दत्त और अमिताभ बच्चन के अलावा शबाना आजमी, महेश भट्ट और कार्तिक आर्यन का भी ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील पर रिएक्शन आ चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










