अब पीएम नरेंद्र मोदी देंगे राहुल गांधी के बयान का चुन-चुनकर जवाब, एनडीए संसदीय दल की बैठक में बनी रणनीति

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले हैं. इस दौरान वे राहुल गांधी के बयान पर कटाक्ष करते नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे. शाम 4 बजे से वे सदन को संबोधित करेंगे. इससे पहले एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई. इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सांसदों को सदन में अच्छा आचरण करना चाहिए. संसदीय आचरण का सांसद ध्यान रखें. सोमवार को नेता विपक्ष राहुल गांधी का लोकसभा में लंबा भाषण चला जिसमें जमकर हंगामा होता दिखा. उनके हिंदू धर्म पर टिप्पणी को लेकर संसद में जोरदार हंगामा हुआ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया. खबरों की मानें तो बैठक में राहुल गांधी के बयान को लेकर चर्चा हुई और विपक्ष को घेरने के लिए आगे की रणनीति बनी. पीएम मोदी आमतौर पर संसद सत्र के दौरान बीजेपी सांसदों की बैठकों को संबोधित किया करते हैं.


Read Also : Rahul Gandhi Speech: ‘राहुल गांधी ने संवैधानिक पद का किया अपमान’, बीजेपी ने हिंदू पर दिए बयान के लिए माफी की मांग की

Lok sabha lop rahul gandhi speaks in the house during ongoing parliament session

संसद की कार्यवाही से ये चार चीजें हटाई गईं

  1. अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय किया जाता है.
  2. उद्योगपति अडानी और अंबानी पर टिप्पणी को हटाया गया है.
  3. कोटा में पूरी परीक्षा केंद्रीकृत है. यह अमीरों को लाभ पहुंचाती है.
  4. अग्निवीर योजना सेना की नहीं है. इसे पीएमओ की योजना बताई गई.

राहुल गांधी के बयान पर पीएम मोदी खड़े हो गए थे लोकसभा में

सोमवार को जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बयान दे रहे थे तो पीएम मोदी ने खड़े होकर उनके बयान पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा था कि हिंदुओं को हिंसक कहना कहीं से उचित नहीं है. एनडीए के सांसदों ने भी कांग्रेस सांसद के बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा किया.

Prime minister narendra modi speaks in the house during ongoing parliament session, in new delhi
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola