Rahul Gandhi Speech: 'राहुल गांधी ने संवैधानिक पद का किया अपमान', बीजेपी ने हिंदू पर दिए बयान के लिए माफी की मांग की
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 Jul 2024 7:50 AM
rahul gandhi and ashvini
Rahul Gandhi Speech: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जोरदार भाषण दिया. उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. लेकिन उनके बयान पर संसद में भारी हंगामा भी हुआ और अमित शाह ने बयानों की जांच की मांग भी कर दी.
Rahul Gandhi Speech: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसद में दिए गए भाषण को लेकर बीजेपी ने सोमवार को शाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, नेता विपक्ष का पद बहुत जिम्मेदारी वाला पद होता है. राहुल जी ने पहली बार कोई जिम्मेदारी संभाली है, लेकिन पहली बार जिम्मेदारी संभालने के बावजूद आज उन्होंने बहुत ही गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शहीदों को कोई मुआवजा नहीं दिया जाता, इससे बड़ा झूठ और कोई नहीं हो सकता. आज जब वह अपना भाषण दे रहे थे तो रक्षा मंत्री ने सदन में ही स्पष्ट कर दिया कि शहीदों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा मिलता है. उन्हें अपने तथ्य देखने चाहिए. ऐसा नहीं है कि कांग्रेस ने पहली बार सेना पर सवाल उठाए हैं, कांग्रेस ने हमेशा सेना पर ऐसे सवाल उठाए हैं और देश को गुमराह करने की कोशिश की है.
राहुल गांधी ने पूरे हिंदू समाज को हिंसक और असत्यवादी कहा
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, आज राहुल गांधी ने पूरे हिंदू समाज को हिंसक और असत्यवादी कहा है. उन्होंने हिंदू समाज का अपमान किया है और यह पहली बार नहीं है, यह कांग्रेस का पुराना तरीका है. 2010 में तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम ने हिंदुओं को आतंकवादी कहा था. राहुल गांधी ने आज विपक्ष के नेता के पद की गरिमा को गिराया है. राहुल गांधी के इस बयान से पूरा देश दुखी है और इस बयान की जितनी भी निंदा की जाए कम है. हिंदुओं को हिंसक कहना, हिंदुओं को झूठा कहना, संसदीय बहस के दौरान भगवान की तस्वीरें लगाना, उसमें राजनीति जोड़ना, इस स्तर की बहस विपक्ष के नेता को किसी भी तरह से शोभा नहीं देती.
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी ने भी हमला बोला
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसद में दिए गए भाषण पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 20 जनवरी 2013 को तत्कालीन गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, जो उस समय लोकसभा में सदन के नेता भी थे, ने जयपुर में कहा था कि भाजपा और आरएसएस द्वारा हिंसक गतिविधियां और प्रशिक्षण शिविर चलाए जा रहे हैं और जब उनसे सदन में सवाल पूछा गया तो उन्होंने खेद जताया. तो राहुल गांधी जी, जब आप सत्ता में थे तो क्या आपके गृह मंत्री सही थे या जब आप विपक्ष में हैं तो आप सही हैं? मुझे लगता है कि सुशील शिंदे से सीख लेते हुए कम से कम राहुल गांधी को इस पर खेद व्यक्त करना चाहिए. आज आप न केवल हिंदू समाज का अपमान कर रहे हैं बल्कि अपनी सरकार को भी झूठा साबित कर रहे हैं.
किरेन रिजिजू ने स्पीकर से राहुल गांधी के बयानों की जांच करने की मांग की
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसद में दिए गए भाषण पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, हमने स्पीकर से यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि अगर हमने कोई असत्यापित बयान दिया है तो हम सुधारात्मक कदम उठाने के लिए तैयार हैं. लेकिन अगर विपक्ष के नेता ने सदन में झूठ बोला है तो उन्हें सदन के नियमों और विनियमों का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने (स्पीकर ने) सदन में पहले ही आश्वासन दिया है कि वे इस संबंध में आवश्यक और उचित निर्देश देंगे.
राहुल गांधी ने अग्निवीर को यूज एंड थ्रो मजदूर बताया
राहुल गांधी ने लोकसभा में भाषण देते हुए अग्निवीर योजना पर निशाना साधा. उन्होंने लोकसभा में भाषण देते हुए अग्निवीर को यूज एंड थ्रो बताया. राहुल गांधी ने कहा, अग्निवीर योजना ने सैनिकों में भेद पैदा कर दिया गया और ‘अग्निवीरों’ की मृत्यु पर उन्हें शहीद का दर्जा और एक आम सैनिक की तरह उनके परिवारों को पेंशन और सहायता राशि नहीं मिलती. राहुल गांधी ने अग्निवीर को ‘यूज एंड थ्रो मजदूर’ बताया. राहुल के आरोपों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई और कहा कि नेता विपक्ष सदन में गलतबयानी कर रहे हैं, जबकि सच यह है कि जान गंवाने वाले अग्निवीर के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि का प्रावधान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










