Parliament Session: 'पीएम मोदी से हाथ मिलाते वक्त झुकते हैं', राहुल गांधी के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला ने किया पलटवार

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 01 Jul 2024 4:45 PM

विज्ञापन

rahul gandhi and om birla

Parliament Session: 18वीं लोकसभा के विशेष सत्र में सोमवार को राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की योजना अग्निवीर पर भी हमला बोला. इस दौरान उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर भी सवाल उठा दिया.

विज्ञापन

Parliament Session: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला पर सवाल उठाया और कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाते समय आप झुकते हैं और मेरे से हाथ मिलाते समय आप सीधे रहते हैं. इस पर स्पीकर ने कहा, ये मेरे संस्कार हैं कि बड़ों का मैं सम्मान करता हूं. इस पर राहुल गांधी ने कहा, मैं आपसे सहमत हूं, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि सदन में स्पीकर से बड़ा कोई नहीं होता.

राहुल गांधी के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला ने दिया जवाब

राहुल गांधी ने जब आरोप लगाया, तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने करारा जवाब देते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन के नेता हैं. मेरी संस्कृति और संस्कार है कि तो हमसे बड़े हैं, उनको झूककर नमस्कार करो. साथ ही बराबर वालों से बराबर व्यवहार करो.

मैं आपके सामने झुकूंगा, सारा विपक्ष आपके सामने झुकेगा : राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला पर सवाल उठाते हुए कहा, सदन में स्पीकर सबसे बड़ा होता है और उसके सामने सबको झुकना चाहिए. राहुल गांधी ने कहा, मैं आपके सामने झुकूंगा, सारा विपक्ष आपके सामने झुकेगा.

गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी के आरोपों की निंदा की

राहुल गांधी ने जब स्पीकर ओम बिरला पर सवाल उठाया, तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खड़े होकर विरोध दर्ज कराया. उन्होंने कहा, यह तो आसन के सामने आरोप है. ये चेयर के सामने आरोप लगा रहे हैं. शाह के इस बयान पर भारी हंगामा भी हुआ.

Also Read: Parliament Session : ‘आसन के पास कोई रिमोट कंट्रोल नहीं होता…’, माइक बंद करने के सवाल पर ओम बिरला ने राहुल गांधी को दिया जवाब

Also Read: Parliament Session: राहुल गांधी ने अग्निवीर को बताया ‘यूज एंड थ्रो मजदूर’, राजनाथ सिंह और शाह ने किया पलटवार

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola