India Pakistan War: पाक अटैक के बीच पीएम मोदी ने की आपात बैठक, NSA डोभाल मौजूद
PM Modi meeting
India Pakistan War: पाकिस्तान ने नापाक हरकत करते हुए भारत पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर दिया है. जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. पाकिस्तान के 8 मिसाइलों को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया है. पाक अटैक के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपात बैठक बुलाई है.
India Pakistan War: पाकिस्तानी अटैक के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक्टिव हो गए हैं. उन्होंने आपात बैठक बुलाई है. बैठक में एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद हैं. डोभाल ने पीएम मोदी को पाकिस्तानी हमले की पूरी जानकारी दे रहे हैं.
India Pakistan War: राजनाथ सिंह ने भी की पीएम मोदी से बात
पाक अटैक के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है. रक्षा मंत्री ने पीएम को पाकिस्तानी हमले के बारे में पूरी जानकारी दी है.
पाकिस्तान का हर हमला नाकाम
भारत ने पाकिस्तानी हमले को पूरी तरह से नाकाम कर दिया है. पाकिस्तान के सभी 8 मिसाइलों को मार गिराया. जबकि कई ड्रोनों को भी ढेर कर दिया है. हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने ट्वीट किया, “जम्मू और कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निकट जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य स्टेशनों को पाकिस्तान द्वारा मिसाइलों और ड्रोन का उपयोग करके निशाना बनाया गया. कोई नुकसान नहीं हुआ. भारतीय सशस्त्र बलों खतरे को बेअसर कर दिया गया.”
देश भर के सभी एयरलाइनों और हवाई अड्डों की बढ़ाई गई सुरक्षा
नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने देश भर के सभी एयरलाइनों और हवाई अड्डों को सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. सभी हवाई अड्डों पर सभी यात्रियों की सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेकिंग (एसएलपीसी) की जाएगी. टर्मिनल बिल्डिंग में आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. तदनुसार एयर मार्शल की तैनाती की जाएगी.
भारत ने पाकिस्तान के 8 मिसाइलों को मार गिराया
पाकिस्तान ने नापाक हरकत करते हुए गुरुवार देर शाम सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया पर 8 मिसाइलें दागीं. सभी को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया. S400 ने पाकिस्तानी ड्रोन को भी मार गिराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










