पीएम मोदी ने चोल कालीन 1000 साल पुराने ताम्रपत्रों की स्वदेश वापसी को बताया गर्व का क्षण, क्या आप राजेंद्र चोल को जानते हैं?
Published by : Rajneesh Anand Updated At : 31 May 2026 5:34 PM
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री चोल युगीन ताम्रपत्र पीएम मोदी को सौंपते हुए
Chola Copper Plates : भारत ने नीदरलैंड से 11वीं सदी की ऐतिहासिक चोल कालीन ताम्रपत्र को सफलतापूर्वक वापस लाकर एक बड़ी कूटनीति और सांस्कृतिक जीत हासिल की है. पीएम नरेंद्र मोदी और डच प्रधानमंत्री रॉब जेटन की मौजूदगी में इन ताम्रपत्रों को भारत को सौंपा गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड सरकार का भी शुक्रिया अदा किया और लेडेन यूनिवर्सिटी की तारीफ की, जहां 19वीं सदी से इन ताम्रपत्रों को संभाल कर रखा गया था. भारत सरकार 2012 से इन ताम्रपत्रों को देश वापस लाने की कोशिश कर रही थी.
Chola Copper Plates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 134वें एपिसोड में चोल साम्राज्य की कॉपर प्लेट्स का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि जब वे नीदरलैंड की यात्रा पर गए थे, उसी दौरान उन्हें चोल युगीन ताम्र पत्र दिए गए. पीएम मोदी ने बताया कि इन ताम्र पत्रों को 300 साल बाद भारत वापस लाया गया है. यह ताम्रपत्र भारतीय सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भारत वापस लाई गई चोल-युग की प्लेटों में 21 बड़ी और तीन छोटी तांबे की प्लेटें शामिल हैं. आइए जानते हैं इन ताम्र पत्रों की और राजा राजेंद्र चोल की खासियत, जिनके शासन की खूबियां इन प्लेटों में दर्ज है.
चोल युग की 21 बड़ी और 3 छोटी प्लेटें पीएम मोदी को सौंपी गई

नीदरलैंड में पीएम मोदी को चोल राजवंश के शासनकाल की कुल 24 प्लेटें सौंपी गईं. इन प्लेटों में 21 बड़ी और 3 छोटी प्लेटें शामिल हैं. इन ताम्र पत्रों का वजन 30 किलोग्राम है. इन ताम्र पत्रों को कांसे के छल्ले से बांधा गया है, जिस पर चोल राजवंश की शाही मुहर लगी हुई है.यह ताम्र पत्र 11 शताब्दी की हैं. उस वक्त दक्षिण में चोल राजाओं का शासन था और राजेंद्र चोल के हाथों में कमान थी. वे चोल शासक राजराजा चोल के बेटे थे. इन पट्टिकाओं में तमिल और संस्कृत में उस काल की महत्वपूर्ण बातें लिखी हुई हैं. इन प्लेटों में नागपट्टिनम के पास अनाइमंगलम गांव को बौद्ध विहार, चूड़ामणि विहार के रखरखाव के लिए दी गई स्थायी जमीन और रेवेन्यू ग्रांट का रिकॉर्ड है. राजराजा ने यह आदेश बोलकर जारी किया था. उनके बेटे राजेंद्र चोल ने इस ऑर्डर को तांबे की प्लेटों पर औपचारिक रूप से लिखवाया था ताकि उनके दान को स्थायी कानूनी और शाही अधिकार मिल सके. इन ताम्र पत्रों में चोल वंश की समुद्री ताकत और दक्षिण एशियाई देशों से उनके संबंधों का भी उल्लेख है. इतिहासकार इन ताम्रपत्रों को चोल साम्राज्य की सबसे महत्वपूर्ण अभिलेखों में से एक मानते हैं.
ये ताम्रपत्र नीदरलैंड कैसे पहुंचे?
चोल कालीन ताम्र पत्र आखिर भारत से नीदरलैंड कैसे पहुंचे? यह सवाल सबके मन में उठता है, तो आप यह जान लें कि 17वीं-18वीं सदी में नागपट्टिनम क्षेत्र डच नियंत्रण में था, तब ये ताम्रपत्र वहां से नीदरलैंड ले जाए गए. बाद में उन्हें लीडेन विश्वविद्यालय( Leiden University) के संग्रह का हिस्सा बनाया गया. भारत 2012 से इन्हें वापस लाने की कोशिश कर रहा था और 2026 में सफलता मिली है.
राजेंद्र चोल कौन थे?
चोल साम्राज्य दक्षिण भारत के सबसे अधिक शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक था. राजेंद्र चोल उसके सबसे प्रसिद्ध शासकों में से एक थे. वे महान चोल सम्राट राजराजा चोल प्रथम के बेटे थे. उन्होंने लगभग 1014 से 1044 ईस्वी तक शासन किया और चोल साम्राज्य को शिखर तक पहुंचाया. राजेंद्र चोल ने दक्षिण भारत से निकलकर पूर्वी भारत तक सैन्य अभियान चलाया और गंगा क्षेत्र तक अपनी शक्ति का विस्तार किया. उन्होंने पाल राजवंश के साथ युद्ध किया था और उनसे काफी संपत्ति जीती थी. इसी जीत की याद में उन्होंने गंगैकोंड चोलपुरम नामक नई राजधानी बसाई, जिसका अर्थ है -गंगा को जीतने वाला चोल राजा. राजेंद्र चोल ने पूरे दक्षिण भारत में अपनी सत्ता जमाने के बाद अपनी नौसेना को मजबूत किया, जिसके लिए उनकी ख्याति बहुत ज्यादा है. दक्षिण एशियाई देशों के साथ उनके व्यापार और युद्ध की खूब चर्चा होती है. उन्होंने दक्षिण-पूर्व एशिया तक नौसैनिक अभियान चलाए और उस समय के शक्तिशाली श्रीविजय साम्राज्य को चुनौती दी थी. यह साम्राज्य आधुनिक इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर स्थित एक शक्तिशाली और समृद्ध मलय बौद्ध समुद्री साम्राज्य था. मजबूत समुद्री ताकत की वजह से चोल साम्राज्य का व्यापार और प्रभाव भारत से बाहर तक फैल गया.राजेंद्र चोल को इतिहासकार भारत के सबसे सफल समुद्री और साम्राज्यवादी शासकों में गिनते हैं. राजेंद्र चोल ने अपना प्रभाव हिंद महासागर में स्थापित कर लिया था.
ये भी पढ़ें : क्या मुख्यमंत्री की कुर्सी से सिद्धारमैया को हटाने का फैसला कांग्रेस को भारी पड़ सकता है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










