Rajasthan Election 2023 : पीएम मोदी और वसुंधरा राजे के बीच मंच पर नहीं हुई चर्चा! क्या है वजह

Updated:
विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 : पीएम मोदी और वसुंधरा राजे के बीच मंच पर नहीं हुई चर्चा! क्या है वजह

Jodhpur: Prime Minister Narendra Modi and former Rajasthan CM Vasundhara Raje during a public meeting, in Jodhpur, Thursday, Oct. 5, 2023. (PTI Photo) (PTI10_05_2023_000408A)

Rajasthan Election 2023 : बीजेपी इस बार राजस्थान में बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के चुनाव लड़ रही है. वसुंधरा राजे के समर्थक लंबे समय से राजे को ही सीएम फेस घोषित करने की मांग करता रहा है. इसका असर अब प्रदेश में नजर आ रहा है.

विज्ञापन
undefined

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले प्रदेश में नेताओं का आना-जाना जारी है. इस क्रम में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश पहुंचे और जोधपुर में चुनावी सभा संबोधित किया. इस पूरी जनसभा में सबकी नजर राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर टिकी थी. पीएम मोदी ने प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत गहलोत को निशाने पर लिया. लेकिन राजनीतिक जानकारों की नजरें मंच पर मौजूद वसुंधरा राजे पर थीं.

undefined

मंच पर पीएम मोदी करीब एक घंटे नजर आए. इस दौरान उनके समीप ही वसुंधरा राजे बैठी नजर आ रहीं थीं, लेकिन पीएम और वसुंधरा राजे के बीच किसी भी तरह की चर्चा होती नजर नहीं आई. प्रधानमंत्री की इस सभा पर सबकी निगाहें थीं और सबसे ज्यादा लोग पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर नजर बनाए थे और मंच पर उनके हावभाव देख रहे थे.

undefined

राजस्थान की पूर्व सीएम राजे प्रधानमंत्री मोदी के सभा में पहुंचने से कुछ मिनट पहले पहुंची थीं, लेकिन मंच पर पीएम से उनकी दुआ सलाम नहीं हो सकी. पीएम मोदी के प्रदेश से जाने के बाद राजे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि प्रध���नमंत्री मोदी जी ने मारवाड़ की पावन भूमि से इस अवसर पर प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया… प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन कर तथा उनका प्रेरणादायी संबोधन सुन सभी में नई उमंग है!

undefined

यहां चर्चा कर दें कि बीजेपी इस बार राजस्थान में बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के चुनाव लड़ रही है. वसुंधरा राजे के समर्थक लंबे समय से राजे को ही सीएम फेस घोषित करने की मांग करता रहा है, लेकिन पीएम मोदी ने कमल के निशान पर चुनाव लड़ने की बात कहकर वसुंधरा राजे कैंप को तगड़ा झटका देने का काम किया है. कहा जा रहा है कि वसुंधरा राजे सीएम फेस नहीं बनाए जाने से उनके समर्थक नाराज हैं.

undefined

ऐसी खबरें सुर्खियों में हैं कि राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे परिवर्तन यात्रा से भी दूरी बनाए हुए थी. माना जा रहा है कि वसुंधरा राजे की नाराजगी की वजह से ही उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल होने में देर हो रही है.

undefined

राजस्थान की राजनीति पर करीब से नजर रखने वालों की मानें तो चुनाव में वसुंधरा राजे के साइडलाइन करने का तनाव साफ दिखाने लगा है. पीएम मोदी के आने से पहले नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सभा को संबोधित कर रहे थे, लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री सभा स्थल पर पहुंचे उन्होंने माइक केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सौंप दिया. पीएम के आने से ठीक कुछ मिनट पहले ही पूर्व सीएम वसुंधरा राजे मंच पर पहुंचीं थीं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola