ePaper

गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी, राहुल गांधी के खिलाफ हो अवमानना की कार्रवाई

Updated at : 08 Feb 2023 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी, राहुल गांधी के खिलाफ हो अवमानना की कार्रवाई

निशिकांत दुबे ने सांसद राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज नोटिस दिया है. इसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सांसद ने सदन में प्रधानमंत्री के खिलाफ गुमराह करने वाले, पीएम को अपमानित करने वाले, असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया है. इसलिए उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई होनी चाहिए.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. डॉ दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई आरोप लगाये हैं. इसके समर्थन में उन्होंने कोई सबूत नहीं दिया है. राहुल गांधी का यह कृत्य प्रधानमंत्री ही नहीं, सदन की भी अवमानना है.

निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ दिया प्रिविलेज नोटिस

निशिकांत दुबे ने एक पेज की अपनी चिट्ठी में रुल्स ऑफ प्रोसीजर एंड कंडक्ट ऑफ बिजनेस इन लोकसभा के रूल 223 के तहत सांसद राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज नोटिस दिया है. इसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सांसद ने सदन में प्रधानमंत्री के खिलाफ गुमराह करने वाले, पीएम को अपमानित किया है. उन्होंने असंसदीय और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है. इसलिए उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई होनी चाहिए.

अदाणी के मुद्दे पर लोकसभा में जमकर हुआ वार-पलटवार

बता दें कि मंगलवार को लोकसभा में देश के जाने-माने उद्योगपति अदाणी के मसले पर जमकर हंगामा हुआ. सरकार और विपक्ष के बीच वार-पलटवार हुआ. अदाणी समूह से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा. सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला.

Also Read: गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आवास पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, माता-पिता से मिलकर तेहरी का उठाया लुत्फ
राहुल गांधी बोले- सेना पर थोपी गयी ‘अग्निपथ’ योजना

श्री गांधी ने अदाणी समूह से जुड़े मामले का हवाला देते हुए कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट में कहा गया है कि अदाणी समूह की विदेश में शेल कंपनियां हैं. उन्होंने सरकार से कहा कि वह इसका पता लगाये. उसकी जांच करवाये. राहुल गांधी ने ‘अग्निपथ’ योजना के लिए भी सरकार को घेरा. कहा कि इस योजना को सेना पर थोपा गया है.

सौदा और कमीशन कांग्रेस की संस्कृति – रविशंकर प्रसाद

राहुल गांधी के इस बयान का केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू और वरिष्ठ भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने जोरदार शब्दों में विरोध किया. दोनों सांसदों ने कहा कि राहुल गांधी को तथ्यहीन आरोप नहीं लगाने चाहिए. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सौदा करना और कमीशनखोरी कांग्रेस की संस्कृति रही है.

Also Read: 200 करोड़ का मनरेगा घोटाला! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर लिया संज्ञान

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola