ePaper

Cheetah: देशभर में चीतों की कई प्रजातियां, तेज रफ्तार के अलावा भी है कई खासियत

Updated at : 17 Sep 2022 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
Cheetah: देशभर में चीतों की कई प्रजातियां, तेज रफ्तार के अलावा भी है कई खासियत

चीता दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है. यह 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है. लेकिन हम सामान्य चीतें की बात करें तो चीता तेज दौड़ने के साथ साथ 7 मीटर तक यानी करीब 23 फुट लंबी छलांग लगा सकता है.

विज्ञापन

नामीबिया से भारत में चीतों के कदम रखते ही चर्चा शुरू हो गई है. सात दशक बाद भारत की धरती पर चीतें दौड़ लगाते देखें जाएगे. केंद्र सरकार ने इन चीतों के लिए खासा इंतजाम भी किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देशभर में चीतें कितने प्राकर के पाए जाते हैं? तो चलिए इस खबर में हम चीतों की प्रजातियां और उनकी खासियत पर एक नजर डालते हैं.

undefined

चीता दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है. यह 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है. लेकिन हम सामान्य चीतें की बात करें तो चीता तेज दौड़ने के साथ साथ 7 मीटर तक यानी करीब 23 फुट लंबी छलांग लगा सकता है. बताते चले कि दुनियाभर से सामान्य चीतों की संख्या में कमी देखी गई है. इसका मुख्य कारण वन विशेषज्ञ बताते है कि चीते के बच्चे बड़ी मुश्किल से बचते हैं. मीडिया रिपोर्ट बताते है कि 95 फीसदी बच्चे वयस्क होने से पहले ही दम तोड़ देते हैं.

undefined

दक्षिण अफ़्रीकी चीता या नामीबियाई चीता, चीता की सबसे अधिक उप-प्रजातियां हैं. चीता ओकावांगो डेल्टा के सवाना, ट्रांसवाल के घास के मैदान, नामीबिया के खेत और कालाहारी के हिस्सों में पाया जा सकता है. बताते चले कि इसकी उप- प्रजातियां अब भारत में भी देखने को मिलेंगी.

undefined

एशियाई चीता या ईरानी चीता सभी चीता उप-प्रजातियों में सबसे दुर्लभ और केवल ईरान में पाया जाता है. एशियाई चीतें अरब प्रायद्वीप के साथ साथ भारत तक फैली हुई थी. हालांकि यह विलुप्त हो चुकी है.

undefined

किंग प्रजाति के चीतों के शरीर पर आंख से लेकर मुंह तक विशिष्ट काली धारियां होती हैं और ये धारियां उन्हें सूर्य की चकाचौंध से बचाती है. किंग चीतें ज्यादातर जिम्मबाब्बे के मैनिकलैंड में देखने को मिलते हैं.

undefined

ऊली चीते (Woolly Cheetah) की खोज 19वीं सदी के अंत में अंग्रेजी विज्ञानी फिलिप स्क्लेटर ने की थी. इसे चीते की एक अलग प्रजाति के रूप में माना जाता था जिसका शरीर मोटा और लंबा और सघन फर होता था. अबतक इसके कई नमूने मिल चुके हैं.

विज्ञापन
Piyush Pandey

लेखक के बारे में

By Piyush Pandey

Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola