पत्नी से झगड़े के बाद शख्स ने 4 बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद भी कूदकर दी जान

PHOTO FROM social media X
Maharashtra News: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में रहने वाले एक व्यक्ति ने शनिवार को अपने 4 बच्चों को कुएं में फेंक दिया. इसके बाद खुद भी कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि व्यक्ति और उनकी पत्नी के बीच किसी मुद्दे पर विवाद हो गया था, जिसके बाद व्यक्ति ने यह कदम उठाया.
Maharashtra News: महाराष्ट्र से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने पत्नी से झगड़ा करने के बाद अपने चार छोटे बच्चों को कुएं में फेंककर हत्या कर दी. इसके बाद व्यक्ति खुद भी कुएं में कुदकर खुदकुशी कर ली. घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कुएं से बाहर निकाला, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है.
क्या है पूरा मामला?
आरोपी अहिल्यानगर जिले का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि शनिवार को मृतक और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद व्यक्ति घर से निकल पर अपने बच्चों को स्कुल (अरुण आश्रमशाला) से घर लाने के लिए चल गया. व्यक्ति ने अपने बच्चों को बाइक पर बैठाया लेकिन उन्हें घर लाने की जगह शिरडी से 10 किलोमीटर दूर कोराहले गांव स्थित खेत के कूंए के पास लेकर गया. जहां कथित तौर पर व्यक्ति ने अपनी 1 बेटी और तीन बेंटों को कुएं में फेंक दिया. इसके बाद व्यक्ति भी कुएं में कुद गया.
मामले की जांच जारी
जब पांचो बहुत देर तक घर नहीं आए तो घरवालों ने उनकी खोज शुरू की. जिसके बाद उन्हें पता चला कि महिला के पति ने बच्चों के कुंए में कुद कर जान दे दी है. इसके बाद मृतक के परिजनों मे पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने बताया है कि सभी शवों को बाहर निकाल पर पोस्टमोटम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच अभी जारी है.
यह भी पढ़े: Watch Video : सीएम योगी के हाथों में केला, सामने से दौड़कर आया मोर फिर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










