Watch Video : सीएम योगी के हाथों में केला, सामने से दौड़कर आया मोर फिर…

Updated:
विज्ञापन
Yogi Adityanath fed bananas to peacocks

Yogi Adityanath fed bananas to peacocks

Watch Video : गोरखनाथ मंदिर के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में रह रहे मोरों को केला खिलाया. इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री को बड़े स्नेह से मोरों को फल खिलाते देखा जा सकता है. यह दृश्य लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Watch Video : गोरखनाथ मंदिर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिसर में रह रहे मोरों को केला खिलाया. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि सीएम योगी बैठे हैं और उनके हाथ में केला है. उन्होंने केला को छीलकर हाथों में पकड़ा हुआ है. इसके बाद मोर सामने आता है और बड़े ही आराम से योगी आदित्यनाथ के हाथों में रखा केला खाता है. आप भी देखें ये खास वीडियो.

गाय और बछड़े को खिलाया गुड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे का आज दूसरा दिन रहा. रविवार सुबह उन्होंने गुरु गोरखनाथ की पूजा की. इसके बाद वह मंदिर परिसर में घूमने निकले. गोशाला के पास टहल रहे मोर उनके पास आए तो योगी ने वहीं बैठकर उन्हें केला खिलाया. इसके बाद वे गोरखनाथ मंदिर की गोशाला पहुंचे. वहां योगी को देखते ही गाय और बछड़े उनके पास आ गए. योगी ने प्यार से उन्हें गुड़ और चना खिलाया. इस दौरान मंदिर परिसर में काफी शांत और सुखद माहौल देखने को मिला.

यह भी पढ़ें : Independence Day 2025 : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक, सीएम योगी ने कहा

यह भी पढ़ें : Watch Video : सपा की हालत कुएं के मेंढक जैसी, सीएम योगी ने ली अखिलेश यादव पर चुटकी

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola