ePaper

हिमाचल के मंडी में बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से यातायात प्रभावित, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

Updated at : 17 Aug 2025 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
Himachal Pradesh

Himachal Pradesh

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में अचानक आई बाढ़ से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया. भारी बारिश, भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने से हालात बिगड़े हैं. राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.

विज्ञापन

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को अचानक आई बाढ़ से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया. जानकारी के अनुसार, जिले के इलाकों में पानी का बहाव तेज होने से सड़कों की कनेक्टिविटी प्रभावित हो गई है. राहत की बात यह है कि इस घटना से किसी भी तरह की जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

कई जगहों पर यातायात बाधित

दरअसल, भारी बारिश के कारण लगातार बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसकी वजह से चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग बंद हो गया है. मंडी जिले के एएसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के मंडी-कुल्लू खंड पर स्थित पनारसा, टकोली और नागवाईं क्षेत्रों में आज अचानक बाढ़ आने की कई घटनाएं सामने आईं, जिसकी वजह से राजमार्ग पर कई स्थानों पर संपर्क बाधित हो गया है.

नदियों का जलस्तर बढ़ने से भूस्खलन

बीते कुछ दिनों से मंडी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है. इसके चलते कई जगह बादल फटने और अचानक बाढ़ जैसी घटनाएं सामने आई हैं. नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई बार भूस्खलन की स्थिति भी बन चुकी है. हाल ही में मंडी शहर के जेल रोड और पैलेस कॉलोनी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ गए थे. जहां 15 से अधिक वाहन मलबे में दब गए थे और कई घरों को नुकसान पहुंचा था. पानी लोगों के घरों तक घुस आया था.

भारी बारिश के पहले भी रुक चुका है यातायात

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते पहले भी चंडीगढ़-मनाली एनएच पर यातायात कई स्थानों पर रुका था. वाड़ा, झलोगी और अन्य क्षेत्रों में भारी भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई थीं. वहीं पठानकोट-मंडी मार्ग पर भी जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की गई थी.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola