एक देश में खाना, दूसरे देश में सोना, कितना अजूबा है भारत का यह गांव

Longwa Village
Longwa Village: लोंगवा गांव नागालैंड का एक अनोखा गांव है, जिसका आधा हिस्सा भारत में और आधा म्यांमार में है. यहां के लोग बिना पासपोर्ट-वीजा के दोनों देशों में आते-जाते हैं, क्योंकि उनके घर भी दो हिस्सों में बंटे हैं. गांव की भौगोलिक खासियत के साथ-साथ इसकी प्राकृतिक सुंदरता भी बेहद आकर्षक है.
Longwa Village: क्या आपने कभी ऐसा गांव देखा है जहां एक ही घर का आधा हिस्सा भारत में और आधा म्यांमार में हो? अगर नहीं, तो आपको जरूर जानना चाहिए लोंगवा गांव के बारे में जो अपनी अनोखी भौगोलिक स्थिति और खूबसूरती के लिए मशहूर है. यह गांव भारत के नागालैंड राज्य के मोन जिले में स्थित है और इसका आधा हिस्सा म्यांमार में आता है.
लोंगवा गांव भारत और म्यांमार की सीमा पर स्थित है
1970-71 में जब भारत-म्यांमार की सीमा तय की गई, तब यह गांव दो हिस्सों में बंट गया. गांव के कई घर ऐसे हैं जहां किचन भारत में और बेडरूम म्यांमार में पड़ता है. यानी लोग खाना भारत में खाते हैं और सोने के लिए म्यांमार चले जाते हैं वो भी बिना पासपोर्ट और वीजा के.
यह भी पढ़ें.. मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी तेज, बचने के लिए लगा सकता है ये उपाय
दोनों देशों की नागरिकता, बिना रोक-टोक आवाजाही
इस अनोखे गांव के लोगों को तकनीकी रूप से दोनों देशों की नागरिकता मिली हुई है. वे बिना किसी दस्तावेज़ के भारत और म्यांमार के बीच आसानी से आ-जा सकते हैं. यह छूट केवल लोंगवा के लोगों को ही मिली हुई है, जो इसे और खास बनाती है.
कैसे पहुंचें लोंगवा गांव?
नोंगवा गांव नागालैंड की राजधानी कोहिमा से करीब 389 किलोमीटर दूर है. यहां तक आप कार या टू-व्हीलर से आसानी से पहुंच सकते हैं. हालांकि रास्ता पहाड़ी और घुमावदार है, लेकिन प्राकृतिक नजारों के बीच यह यात्रा यादगार बन जाती है.
यह भी पढ़ें.. Heavy Rain Alert: नहीं थमेगा बारिश का सिलसिला, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
यह भी पढ़ें.. Delhi Pollution : खतरनाक शहर है दिल्ली! 3 दिन रहेंगे तो हो जाएगा संक्रमण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ayush Raj Dwivedi
आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




