Delhi Pollution : खतरनाक शहर है दिल्ली! 3 दिन रहेंगे तो हो जाएगा संक्रमण
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Apr 2025 9:30 AM
Delhi Pollution
Delhi Pollution : पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर ध्यान देना राष्ट्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण है. यह बात नितिन गडकरी ने कही है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहने से संक्रमण हो सकता है.
Delhi Pollution : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर इतना अधिक है कि तीन दिन तक शहर में रहने से संक्रमण हो सकता है. गडकरी ने दिल्ली और मुंबई को प्रदूषण के लेवल को रेड जोन में बताया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में वायु और जल प्रदूषण के संबंध में बहुत काम किए जाने की आवश्यकता है.
औसत जीवन को 10 वर्ष कम कर रहा है प्रदूषण
नितिन गडकरी ने कहा, “दिल्ली में प्रदूषण बहुत अधिक है. यदि आप तीन दिन दिल्ली में रहते हैं, तो आपको कोई न कोई संक्रमण हो जाएगा.” गडकरी ने मुंबई में एक कार्यक्रम में बताया कि एक चिकित्सा अध्ययन के अनुसार, दिल्ली का प्रदूषण एक नागरिक के औसत जीवन को 10 वर्ष कम कर रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संबंधी समस्याओं का समाधान राष्ट्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण है.
हमने पर्यावरण के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया : गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने अफसोस जताते हुए कहा, “नैतिकता, अर्थव्यवस्था, पारिस्थितिकी और पर्यावरण भारतीय समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं, लेकिन हमने पर्यावरण के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया है.” उन्होंने कहा कि प्रदूषण को दूर करने और रसद लागत को कम करने के लिए सड़क विकास एक महत्वपूर्ण रणनीति है.
ये भी पढ़ें : Seema Haider: सीमा हैदर की बढ़ गई कमाई! 6 यूट्यूब चैनलों के साथ बन गई डिजिटल वर्ल्ड की सनसनी
गडकरी ने कहा कि भारत हर साल 22 लाख करोड़ रुपये के जीवाश्म ईंधन इम्पोर्ट करता है, जिससे प्रदूषण और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं बढ़ती हैं. उन्होंने वैकल्पिक ईंधन के उपयोग की जरूरत पर बल दिया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे इम्पोर्ट घटेगा और 10-12 लाख करोड़ रुपये किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










