Kal ka Mausam : लो प्रेशर की वजह से होगी भारी बारिश, इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Kal ka Mausam : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में बदल चुका है. इसकी वजह से ओडिशा, झारखंड के अलावा इससे सटे राज्यों में बारिश हो सकती है.
Kal ka Mausam : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र सोमवार को गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल चुका है. ओडिशा में इसका ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा. ये आज पुरी के पास ओडिशा के तटीय क्षेत्र को पार कर सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है. आईएमडी ने कहा कि इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने तथा पुरी के पास ओडिशा के तटीय क्षेत्र को पार करने की काफी संभावना है.
मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिन इसके ओडिशा और छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की काफी संभावना है. विभाग ने ओडिशा के पांच जिलों पुरी, जगतसिंहपुर, खुर्दा, कटक और ढेंकनाल में ‘रेड अलर्ट’ भी जारी किया है. पुरी, जगतसिंहपुर, खुर्दा, कटक और ढेंकनाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने की आशंका है.

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में सोमवार को बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. मंगलवार को भी यहां बारिश देखने को मिलेगी. 10 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. राजधानी में 14 सितंबर तक बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.
बिहार में मौसम ले सकता है करवट
बिहार में अगले 24 घंटे बारिश का सिस्टम एक्टिव होने की संभावना कम नजर आ रही है. मंगलवार से मौसम का मिजाज कुछ बदल सकता है. लौटते मानूसन के कारण 10 और 11 सितंबर को बूंदाबांदी या हल्की बारिश मुजफ्फरपुर में होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार खगड़िया जिले में 10 से 11 सितंबर तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना बन रही है.
Read Also : Weather Forecast: लो प्रेशर डिप्रेशन में बदला, इन राज्यों में होगी अत्यधिक भारी बारिश, IMD अलर्ट
यूपी में बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक्टिव हुआ है जिसकी वजह से राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 10 सितंबर से बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना व्यक्त की है. पूरे प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं. ऐसे में तापमान में हल्की-हल्की गिरावट आने से लोगों को उमस से राहत मिली है.
झारखंड में भारी बारिश की संभावना
बंगाल की खाड़ी के आसपास बना निम्न दबाव का क्षेत्र डीप डिप्रेशन में तब्दील होकर आंध्रप्रदेश के कलिंगपटनम, ओडिशा के गोपालपुर और पारादीप एवं पश्चिम बंगाल के दीघा होते हुए यह झारखंड की ओर बढ़ रहा है. अगले 2 दिन में यह झारखंड पहुंच जाएगा जिसके असर से बारिश होगी. कई जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.

इन राज्यों में भी होगी बारिश
स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटे को दौरान, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पूर्वी गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, आंतरिक कर्नाटक केरल और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










