MP Election 2023 : कांग्रेस को एक भी वोट नहीं पड़ने वाले बूथ के पार्टी पदाधिकारी को बीजेपी देगी इनाम ?
MP Election 2023 : जहां कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिलेगा, हम उस बूथ प्रमुख को 51,000 रूपये का इनाम दिया जाएगा. जानें इंदौर-1 विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने क्या कहा
MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति गरम है. कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और वे लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं जो चर्चा का विषय बन रही है. इस बार उन्होंने घोषणा की है कि आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में जिस किसी मतदान केंद्र पर कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिलेगा, उनकी पार्टी अपने उस ‘बूथ प्रमुख’ को 51,000 रुपये का इनाम देगी. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले उन्होंने इशारों इशारों में सीएम पद की दावेदारी पेश कर दी थी. एक कार्यक्रम के दौरान कैलाश विजयवर्गीय कहते नजर आये कि मैं खाली विधायक बनने के लिए नहीं आया हूं, पार्टी कुछ और बड़ी जवाबदारी मुझे देने का मन बना रही है.
क्या कहा कैलाश विजयवर्गीय ने
इंदौर के वार्ड नंबर 7 में गुरुवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक सभा से पहले कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जहां कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिलेगा, हम उस बूथ प्रमुख को 51,000 रुपये का इनाम देने का काम करेंगे. उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वी ने करीब दो लाख साड़ियां बांटते हुए कहा है कि इलाके के लोग उनके परिवार हैं. आगे विजयवर्गीय ने कहा कि मैं इसमें नहीं पड़ना चाहता, लेकिन वार्ड के लोग अच्छे हैं और वे सुनिश्चित करेंगे कि इसे (कांग्रेस को) यहां एक भी वोट न मिले क्योंकि इसने इस निर्वाचन क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं किया है.
Also Read: MP Election 2023 : लोगों को आखिर कैसे लखपति-करोड़पति बनाएंगे कैलाश विजयवर्गीय? देखें वीडियो में
इशारों इशारों में सीएम पद की दावेदारी
गौर हो कि गत बुधवार को मध्य प्रदेश में लाडली बहनाओं के खाते में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजना की किश्त डाली जिसका सीधा प्रसारण इंदौर की विधानसभा एक में भी किया गया. जहां विजयवर्गीय मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपको फिर से विश्वास दिलाता हूं. बीजेपी की सरकार फिर से बनेगी. मैं खाली विधायक बनने नही आया हूं. मुझे और भी कुछ बड़ी जवाबदारी पार्टी देगी. जब बड़ी जवाबदारी बीजेपी की ओर से मुझे दी जाएगी तो बड़ा काम भी करूंगा.
Also Read: MP Election 2023: कैलाश विजयवर्गीय को बीजेपी इस बार बनाएगी मुख्यमंत्री ? बयान के बाद गरमाई राजनीति
इंदौर-1 विधानसभा सीट के बारे में जानें
कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश की इंदौर-1 विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं. इस सीट पर नजर डालें तो यहां 3 लाख 48 हजार मतदाता हैं. इस विधानसभा में 178819 पुरुष मतदाता है जबकि 169107 महिला मतदाताओं की संख्या हैं. विधानसभा क्रमांक-01 पर अधिकांशतः बीजेपी का कब्जा नजर आता है. इस क्षेत्र की बात करें तो यहां ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है. जैन समुदाय के मतदाता भी इस सीट पर हार-जीत में बड़ी भूमिका अदा करते दिखते हैं. 2013 के चुनाव की बात करें तो यहां बीजेपी ने सुदर्शन गुप्ता को मैदान में उतारा था. उन्हें 99558 वोट देकर मतदाताओं ने विजय दर्ज करवाया था. 2013 के चुनाव में निर्दलीय कमलेश खंडेलवाल को 54176 वोटों अंतर से सुदर्शन गुप्ता ने हराया था. वहीं कांग्रेस के दीपू यादव को 37595 मतों से ही संतोष करना पड़ा था.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










