Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले पर एक्शन में पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और NSA अजीत डोभाल के साथ की बड़ी बैठक
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 13 Jun 2024 4:18 PM
narendra modi
Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में पिछले चार दिनों में हुए चार आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. आतंकवादी हमले में 9 लोगों की मौत हो चुकी है. तलाशी अभियान जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा हालात को लेकर बड़ी बैठक की है.
Terrorist Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर दिल्ली में बड़ी बैठक की. उन्होंने वहां की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की. बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य अधिकारी मौजूद थे. पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी बात की. जम्मू-कश्मीर के एलजी ने पीएम मोदी को सुरक्षा स्थिति के बारे में पूरी जानकारी दी.
आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में हाल ही में हुए हमलों में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए वन क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि एक महिला ने दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर जम्मू के बाहरी इलाके नरवाल बाईपास क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया. इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.
चार आतंकी हमले में 9 लोगों की गई जान, एक जवान शहीद
पिछले चार दिन में आतंकवादियों ने रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार जगहों पर हमले किये, जिनमें नौ तीर्थयात्रियों और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गई तथा सात सुरक्षाकर्मी समेत कई अन्य घायल हो गए.
आतंकवादियों का स्केच जारी
दो हमलों में शामिल चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी. इससे पहले पुलिस ने रविवार को रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुए हमले में शामिल एक आतंकवादी पर 20 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया था और उसका स्केच भी जारी किया था. इस हमले में नौ लोग मारे गए थे और 41 घायल हो गए थे.
Also Read: Jammu Kashmir: डोडा हमले के आतंकवादियों का स्केच जारी, 20 लाख इनाम की घोषणा, तलाशी अभियान जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










