राजौरी में आतंकवादी हमलों में हुई हत्याओं के खिलाफ भारी प्रदर्शन, CRPF की 18 अतिरिक्त कंपनियां तैनात
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Jan 2023 6:54 PM
आतंकी हमलों में नागरिकों की हत्या के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में जिस तरह से विरोध जारी है और हिंसा का रूप लेता जा रहा है, उसे देखते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सीआरपीएफ की 18 अतिरिक्त कंपनियां तैनात करने का फैसला लिया है.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पिछले दिनों कुछ घंटों के भीतर हुए दो आतंकवादी हमलों में 6 लोगों की मौत और 11 अन्य के घायल होने के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन जारी है. पुंछ लगातार दूसरे दिन बंद रहा. बंद को देखते हुए सीमावर्ती जिलों पुंछ और राजौरी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. विरोध प्रदर्शन से बिगड़ रही स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने भी कमर कस ली है.
सीआरपीएफ की 18 अतिरिक्त कंपनियां तैनात करेगा केंद्र
आतंकी हमलों में नागरिकों की हत्या के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में जिस तरह से विरोध जारी है और हिंसा का रूप लेता जा रहा है, उसे देखते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सीआरपीएफ की 18 अतिरिक्त कंपनियां तैनात करने का फैसला लिया है. पुंछ और राजौरी में करीब 18 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी. विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सीआरपीएफ की 8 कंपनियों को तैनात कर दी गयी हैं, जबकि 10 कंपनियों को दिल्ली से भेजा जाएगा.
विरोध प्रदर्शन में लगे पाकिस्तान के खिलाफ नारे
आतंकवादी हमले के खिलाफ दुकानें और कारोबारी प्रतिष्ठान पुंछ में बंद है और सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सर्द मौसम के बावजूद तख्तियों के साथ सड़कों पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और टायर जलाए एवं जम्मू क्षेत्र में अल्पसंख्यकों के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की.
Amid attacks on civilians, Centre to deploy 18 additional CRPF companies in J-K
Read @ANI Story | https://t.co/djFdg2QAPM#CRPF #JammuAndKashmir #civiliankilling #TerrorAttack #Terrorists pic.twitter.com/Ol15DJAxMR
— ANI Digital (@ani_digital) January 4, 2023
कठुआ में प्रदर्शन के दौरान राजमार्ग पर जाम, यातायात प्रभावित
कठुआ जिले में प्रदर्शकारी कालीबाड़ी के नजदीक राजमार्ग पर जमा हुए और सड़क बाधित कर दी जिसकी वजह से एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा.
पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, भाजपा नेता ने पड़ोसी देश का जलाया पुतला
भाजपा नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-कश्मीर में परेशानी खड़ी कर रहे पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और पड़ोसी देश का पुतला जलाया. भाजपा नेता ने कहा, हम पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और उसके खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की मांग करते हैं ताकि वहां मौजूद आतंकवादी ढांचों को नष्ट किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










