Coronairus : पलायन रोकने की पहल : किरायदारों को छूट देने पर विचार कर रहा केंद्र

प्रवासी मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए केंद्र सरकार इस पर विचार कर रही है कि अगले एक-दो महीना तक मकान मालिक किरायदारों को किराया के लिए परेशान न करें.
नयी दिल्ली : प्रवासी मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए केंद्र सरकार इस पर विचार कर रही है कि अगले एक-दो महीना तक मकान मालिक किरायदारों को किराया के लिए परेशान न करें. गृह मंत्रालय के अधिकारी इस पर विचार कर रहे हैं. लॉकडाउन होने के बाद भी जिस तरह से प्रवासी मजदूरों का रेला अपने घरों तक जाने के लिए उमड़ रहा है, उससे सरकार परेशान है. काम-धंधा बंद हो जाने के कारण प्रवासी मजदूराें के पास पैसा नहीं है कि वह मकान मालिक को किराया चुका पाएं. कंझावला में रहने वाले मोइद्दीन (बिहार) और समीर उरांव (झारखंड) के अपने परिवार सहित घर जाने का भी यही कारण है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मकान मालिकों से यह अनुरोध किया है कि वह किरायेदारों से एक-दो महीना का किराया बाद में ले लें. दूसरी ओर नोएडा-ग्रेटर नोएडा से हो रहे पलायन को रोकने के लिए गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने सभी मकान मालिकों के लिए आदेश जारी किया है कि कोई भी मकान मालिक अगले एक महीने तक किसी किरायेदार से किराया नहीं मांगेगा. यदि किसी मकान मालिक ने इस आदेश का उल्लंघन किया, तो उसे एक साल की जेल हो सकती है. लॉकडाउन के कारण दिल्ली और यूपी की सड़कों पर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश जाने के लिए मजदूरों का रेला लगा हुआ है. कभी इसी सड़क पर ठेला और रिक्शा चलाकर गुजारा करने वाले मजदूर आज रोजी-रोटी के संकट के कारण अपने गांव जाने को मजबूर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




