दुश्मनों का दुश्मन, राफेल से कांपेगा पूरा पाकिस्तान, तनाव के बीच फ्रांस के साथ भारत की बड़ी डिल

Published by : Neha Kumari Updated At : 28 Apr 2025 1:47 PM

विज्ञापन

भारत और फ्रांस राफेल डील

India-France Sign Rafale Deal: भारत और फ्रांस आज राफेल डील समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले हैं. इस डील के तहत 26 राफेल-एम फाइटर जेट भारत आने वाला हैं. हस्ताक्षर से पहले ही पाकिस्तान में इस डील का खौफ देखने को मिल रहा है. भारतीय नौसेना को सशक्त बनाने में यह लड़ाकू विमान बड़ा योगदान देने वाले है.

विज्ञापन

India-France Sign Rafale Deal: भारत और फ्रांस के बीच सोमवार के दिन 26 राफेल-एम फाइटर जेट की डील होने वाली है. राफेल डील की सारी कागजी कार्रवाई हो चुकी है, आज बस समझौता पत्र पर हस्ताक्षर के साथ ही इस डील पर आखिरी मुहर लग जाने वाला है. यह डील भारतीय नौसेना को पहले से अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला है. भारत सरकार ने इस डील के लिए करीब 63,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. खरीदे गए विमानों में 22 सिंगल-सीट और 4 ट्विन-सीट विमान शामिल हैं.

आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य पर होगी जेट की तैनाती

भारत और फ्रांस के बीच हो रहे इस डील का डर अभी से पाकिस्तान में देखा जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, भारत आ रहे इन राफेल जेट को आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य पर तैनात किया जाने वाला है. यह डील साउथ ब्लॉक में स्थित रक्षा मंत्रालय में होगा. रक्षामंत्री राजनाथ की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद ने नौसेना के राफेल डील के प्रस्ताव को स्वीकार किया था. 2016 में ही भारत ने फ्रांस के साथ इस डील को किया था.

दक्षिण एशिया के केवल दो ही देश इस राइफल को कर सकते हैं कैरियर

राफेल-एम फ्रांस में निर्मित एक लड़ाकू विमान है. इसकी ताकत का अंदाजा आप इस बात से लगा लीजिएगा कि दक्षिण एशिया में भारत और चीन के अलावा ऐसा कोई देश नहीं है जो इस एयरक्राफ्ट को कैरियर कर सके. इस राफेल डील मेंटेनेंस और लॉजिस्टिक सपोर्ट शामिल है. इसके अलावा इस ऑपरेशन के कैसे इस्तेमाल करना है, इसकी ट्रेनिंग भी दी जाएगी. इसके सेना के साथ जुड़े रहने से भारतीय नौसेना की ताकत में बढ़ोतरी होगी. जानकारी के मुताबिक, इस डील को ऑफसेट प्रोविजन के तहत किया जा रहा है. मतलब भारत के मेक इन इंडिया नीति को बढ़ावा मिलने वाला है. भारत के पास पहले से 36 राफेल विमान हैं. अब इसमें ये 26 नए राफेल जुड़ने वाले हैं.

यह भी पढ़े: पीएम मोदी बोले- खौल रहा खून, बिलावल भुट्टो मांगे- भीख,भीख,भीख… | PM MODI BIG Statement Pahalgam Terror Attack Bilawal Bhutto

यह भी पढ़े: Pakistan Declares Emergency : इमरजेंसी की घोषणा, पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार, भारत पर आरोप लगाने कूदी पाक मीडिया

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola