Income Tax Raid: भोपाल में लावारिस कार से 10 करोड़ कैश समेत 52 किलो सोना बरामद, जांच में जुटा आयकर विभाग
Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Dec 2024 3:25 PM
Income Tax Raid: भोपाल में लावारिस कार से सोना समेत करोड़ों रुपये कैश बरामद
Income Tax Raid: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयकर विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है. आईटी की छापेमारी में एक लावारिस कार से 52 किलो सोना और करोड़ों रुपये कैश बरामद हुआ है. आईटी डिपार्टमेंट इस काले खजाने के मालिक की तलाश कर रहा है.
Income Tax Raid: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयकर विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है. आयकर विभाग को एक लावारिस कार से 52 किलो सोना और भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है. कार रातीबड़ क्षेत्र के मेंडोरी के जंगल में लावारिस हालत में मिली है. पुलिस और इनकम टैक्स यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कार में पैसे और सोना कौन छोड़ गया. सोने की कीमत करीब 42 करोड़ बताई जा रही है, जबकि 10 करोड़ रुपये कैश भी जब्त किया गया है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
42 करोड़ बताई जा रही है सोने की कीमत
आयकर विभाग ने जो 52 किलो सोना जब्त किया है, उसकी कीमत कीमत करीब 45 करोड़ रुपये बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक जिस कार से सोना और रुपये बरामद किया गया है वो कार चेतन गौर नाम के एक शख्स की है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चेतन गौर सौरभ शर्मा का दोस्त है. बता दें, सौरभ शर्मा के आवास पर गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने रेड किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










