Kal ka Mausam : इन राज्यों में होगी बारिश, गिरेगा पारा, आया IMD का अलर्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 Nov 2025 2:07 PM

विज्ञापन

5 नवंबर को कुछ राज्यों में बारिश के आसार (Photo : PTI)

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार,  4 और 5 नवंबर 2025 को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बिजली चमकने, तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) के साथ बारिश की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में […]

विज्ञापन

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार,  4 और 5 नवंबर 2025 को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बिजली चमकने, तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) के साथ बारिश की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 4 नवंबर को बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

गोवा और महाराष्ट्र में बिजली गिरने की संभावना

विभाग के अनुसार, 5 और 6 नवंबर को कोंकण और गोवा में, जबकि 4 से 7 नवंबर तक मध्य महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ तेज तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.

पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश के आसार

विभाग के अनुसार, 4 और 5 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ तेज तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. विभाग ने लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी है.

तमिलनाडु के अलावा इन राज्यों में बारिश के आसार

IMD के अनुसार, 4 से 6 नवंबर तक तमिलनाडु में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 4 से 8 नवंबर तक तमिलनाडु में लगातार बारिश जारी रह सकती है. इसी तरह 4 से 6 नवंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में, 4 और 5 नवंबर को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में, 4 से 7 नवंबर तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में, 6 और 7 नवंबर को तटीय कर्नाटक में जबकि 4 नवंबर को तेलंगाना में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Kal Ka Mausam: 4 और 5 नवंबर को भयंकर बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, मौसम लेगा जोरदार करवट

राजस्थान में तापमान गिरने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 5 नवंबर से एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान उत्तरी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ने की संभावना है.

न्यूनतम तापमान में क्या होगा बदलाव ?

विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. वहीं, पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी हो सकती है, जिसके बाद अगले कुछ दिनों तक मौसम स्थिर रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola